अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' में फिर हवा में उड़ेंगी कारें, रोहित शेट्टी ने दिया कुछ ऐसे इशारा

रोहित शेट्टी की इंस्टाग्राम फोटो से तो यहीं जाहिर होता है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: May 24, 2019 7:39 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में एक बार फिर फैंस को डायरेक्टर रोहित शेट्टी का स्पेशल टच दिखने वाला है। इस फिल्म की शूटिंग का दूसरा शिड्यूल थाइलैंड के बैंकॉक में शुरू हो चुका है। इसकी जानकारी खुद डायरेक्टर शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। इससे पहले फिल्म की शूटिंग का पहला शिड्यूल मुंबई में ही शूट कर लिया गया था। इस शूटिंग शिड्यूल में कटरीना कैफ के हिस्से की भी शूटिंग होनी थी।

अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग के हिस्से को निपटा कर कटरीना कैफ जहां सलमान खान स्टारर 'भारत' के प्रमोशन में जुट गईं है तो वहीं, इस बीच रोहित शेट्टी अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग के लिए थाइलैंड की ओर निकल गए हैं। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे साथ ही, हमेशा की तरह रोहित शेट्टी स्टाइल में एक बार फिर हवाओं में कारें उड़ती हुई दिखने वाली है। कम से कम रोहित शेट्टी की इंस्टाग्राम फोटो से तो यहीं जाहिर होता है। एक्सक्लूसिव! ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय ही नहीं बल्कि कटरीना भी चटकाएंगी दुश्मनों की हड्डियां, दिखेगा जबरदस्त एक्शन अवतार

देखिए पोस्ट-

View this post on Instagram

Sooryavanshi - 2nd Schedule Begins! And we have safely Crash landed in the city of Thailand. ?

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on

इतना ही नहीं, रोहित शेट्टी ने इंस्टा स्टोरी के जरिए ये जानकारी भी दे दी है कि इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की तैयारी कितनी तेजी से चल रही है। अक्षय कुमार को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के डायरेक्टर ने छोड़ी फिल्म

देखिए फोटो-

अक्षय कुमार-कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' साल 2020 की ईद पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी के साथ करण जौहर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में 9 साल बाद दोबारा अक्षय कुमार और कटरीना कैफ साथ काम करने वाले है। इसीलिए ये फिल्म और भी ज्यादा दर्शकों का ध्यान खींच रही है। इससे पहले अक्षय कुमार और कटरीना करीब 8 फिल्मों में साथ काम कर चुके है। ये एक साथ इनकी नौंवी फिल्म होगी।

इतना ही नहीं, रोहित शेट्टी के इस कॉप यूनिवर्स में अक्षय कुमार के अलावा दर्शक सिंघम और सिम्बा को भी साथ देखने वाले है। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का भी अहम किरदार होने वाला है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...