'रूप- मर्द का नया स्वरुप' की एक्ट्रेस डोनल बिष्ट हुईं दुर्घटना का शिकार, लेकिन चोट लगने के बावजूद पूरा किया सीन

टीवी शो में दिलेर दिखाई जाने वाली ये एक्ट्रेस निजी जिंदगी में भी दिलेर ही है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: August 27, 2018 11:08 AM IST

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी शो 'रूप- मर्द का नया स्वरुप' की लीड एक्ट्रेस डोनल बिष्ट टीवी सीरियल के इस सीन की शूटिंग करते वक्त एक्सीडेंट का शिकार हो गई। लेकिन टीवी शो में दिलेर दिखाई जाने वाली ये एक्ट्रेस निजी जिंदगी में भी दिलेर ही है। दुर्घटना का शिकार होने के बावजूद डोनल बिष्ट ने टीवी सीरियल की शूटिंग को बीच में नहीं रुकने दिया और इसे खत्म करने के बाद ही राहत की सांस ली है।

एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल स्पॉटबॉय ई की एक रिपोर्ट के मुताबिक डोनल बिष्ट टीवी शो के लिए एक सीन की शूटिंग कर रही थीं जिसमें उन्हें स्कूटी चलानी थी। इस टीवी शो का एक अहम सीन शूट होना था जहां एक्ट्रेस स्कूटी चलाकर रुप (शशांक व्यास) से मिलने जाती है। सीन में रूप सब्जी खरीद रहा होता है और तभी इशिका (डोनल बिष्ट) का स्कूटी पर से कंट्रोल गड़बड़ा जाता है और जाकर रुप से भिड़ जाती है। लेकिन हुआ कुछ ऐसा की इस सीन की शूटिंग करते वक्त असलियत में ही डोनल बिष्ट का स्कूटी से कंट्रोल छूट जाता है और वो स्कूटी से गिर गईं। इसके बाद डोनल बिष्ट के हाथ और पैर में चोट भी आई। गनीमत ये रही कि ये चोट ज्यादा गहरी नहीं थी और कुछ देर आराम के बाद वापस डोनल बिष्ट ने अपना टेक पूरा किया।

बता दें कि इस सीरियल में लीड एक्टर का रोल प्ले कर रहे शशांक व्यास, इससे पहले कलर्स के ही डेली सोप 'बालिका सोप' से सुर्खियां बटोर चुके थे। इस टीवी शो में शशांक ने जगिया का किरदार निभाया था जो एक-दो नहीं बल्कि शो में तीन-तीन शादियां करता है और तब जाकर उसे जिम्मेदारियों का ऐहसास होता है। इस टीवी शो से शशांक ने खासी लोकप्रियता हासिल की थी अब इसके बाद वो एक बार फिर इस टीवी सीरियल से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, डोनल बिष्ट को आप इससे पहले टीवी सीरियल 'एक दीवाना था' में देख चुके हैं। इसके अलावा डोनल 'कलश', और 'ट्विस्ट वाला लव' से भी आपका दिल जीत चुकी है।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें