Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

कपिल शर्मा की 'फिरंग'में होगी इस टीवी एक्ट्रेस की एंट्री

कपिल की 'फिरंग' को कपिल के दोस्त राहुल ढींगरा डायरेक्ट करने वाले हैं। जो इससे पंजाबी फिल्म लव पंजाब को डायरेक्ट कर चुके हैं।

By: Ashwini Dingankar  |  Published: December 7, 2016 11:59 AM IST

कपिल शर्मा की 'फिरंग'में होगी इस टीवी एक्ट्रेस की एंट्री

टीवी की दुनिया के सबसे चहीते सितारे कपिल शर्मा पिछले साल फिल्म ‘किस-किस से प्यार करुं’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुके हैं। अब बहुत जल्द वो अपनी दूसरी फिल्म फिरंग के लिए तैयार हैं। अपने शो में कई बार कपिल शर्मा खुद इस बात की जानकारी देते दिख चुके हैं कि जल्द ही वो अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। फिल्म में अब अजय देवगन की ऑन-स्क्रीन बेटी इशिता दत्ता का नामा कन्फर्म हुआ हैं लेकिन लगता हैं अब कपिल को अपनी दूसरी हीरोइन व्ही मिल चुकी हैं। तमन्ना भाटिया के डेट की प्रॉब्लम की वजह से अब उनका रोल टीवी एक्ट्रेस रोशनी वालिया की झोली में चला गया हैं। रोशनी ने इससे पहले भारत के वीरपुत्र -महाराणा प्रताप और यह वादा है सीरियल में दिख चुकी हैं।[इसे भी पढ़ें: कॉमेडियन कपिल शर्मा दे रहे हैं आलिया और श्रद्धा को टक्कर, इन एक्ट्रेस से दोगुना कमाते हैं कपिल!]

कपिल की 'फिरंग' को कपिल के दोस्त राहुल ढींगरा डायरेक्ट करने वाले हैं। जो इससे पंजाबी फिल्म लव पंजाब को डायरेक्ट कर चुके हैं। कपिल को जैसे ही राहुल ने अपनी फिल्म की कहानी सुनाई उन्होने झट से फिल्म के लिए हामी भर दी। बता दें की इससे पहले उन्हें 'क्वीन' फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल से भी कपिल की इस फिल्म के लिए बातचीत चल रही थी। हालंकि अब यह फाइनल हो चूका हैं कि फिल्म को राहुल धींगरा ही डायरेक्ट करने वाले हैं।

Kapil-Sharma

'फिरंग' फिलहाल पंजाब में शूट हो रही हैं। फिर फिल्म की स्टार कास्ट बहुत जल्द राजस्थान के लिए रवाना होने वाली हैं। इतना ही नहीं फिल्म के शुरू होने से पहले कपिल अपने शो द कपिल शर्मा शो के लिए दिन रत शूट कर रहे हैं जिससे उनके शो में किसी तरह की परशानी आये।