सैफ अली खान का 'लंगड़ा त्यागी' बनना था चैलेंज, इस यादगार रोल के लिए यह सुपरस्टार था पहली पसंद, फिर क्यों किया गया रिजेक्ट?

सैफ अली खान ने 'लंगड़ा त्यागी' का किरदार निभाकर अपने अभिनय का लोह मनवाया, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला. इस रोल में उनकी शानदार एक्टिंग को लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इस रोल के लिए वो नहीं बल्कि ये सुपरस्टार था पहली पसंद?

WrittenBy
By: Masummba Chaurasia | Published: April 28, 2025 12:25 AM IST

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने साल 2006 में आई फिल्म ओमकारा (Omkara Film) में 'लंगड़ा त्यागी' (Langada Tyagi) का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. इस रोल में उनका अद्भुत अभिनय इतना पॉपुलर हुआ, कि आज भी लोग इस किरदार को याद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि सैफ इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे? दरअसल, मेकर्स ने इस किरदार के लिए सबसे पहले इस सुपरस्टार को चुना था.

इस सुपरस्टार को क्यों नहीं मिला यह रोल?

फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के सौतेले भाई और राइटर रॉबिन भट्ट (Robin Bhatt) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया, कि फिल्म में लंगड़ा त्यागी के लिए बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) पहली पसंद थे, वो फिल्म के लिए बिल्कुल तैयार भी थे. हालांकि, मेकर्स को यह अहसास हुआ, कि आमिर इस रोल के लिए सही चॉइस नहीं थे. रॉबिन ने बताया कि उनके सामने दो ऑप्शन्स थे. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और आमिर खान (Aamir Khan), लेकिन फिल्म के स्वरूप और किरदार की जरूरतों को देखते हुए सैफ को चुना गया.

सैफ ने कैसे तैयार किया खुद को?

लंगड़ा त्यागी के रोल के लिए सैफ को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी. फिल्म की कहानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश (यूपी) की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, और सैफ को स्थानीय भाषा बोलनी थी, क्योंकि सैफ को क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान नहीं था, तो उन्होंने इसके लिए एक ट्यूटर रखा और घंटों रिहर्सल की. इसके अलावा, किरदार के अनुरूप सैफ ने अपने बाल भी कटवाए थे.

फिल्म के साथ जुड़ी और भी दिलचस्प बातें

सैफ का यह रोल उनके करियर के सबसे बेहतरीन और यादगार किरदारों में से एक बन गया. फिल्म के दौरान सैफ दीपक डोबरियाल के साथ घंटों बैठकर रिहर्सल करते थे, और उन्होंने बहुत मेहनत की. रॉबिन भट्ट के अनुसार, सैफ की कड़ी मेहनत और समर्पण ने ही इस किरदार को जीवंत कर दिया.

इस फिल्म में सैफ अली खान का अभिनय इतना प्रभावशाली था, कि वो दर्शकों के दिलों में बस गए और ओमकारा को भी एक क्लासिक बना दिया.

About the Author

Masummba Chaurasia

Masummba Chaurasia

मासुम्बा चौरसिया
Zee News के 'BollywoodLife (Digital)' की वरिष्ठ उप संपादक हैं.

मासुम्बा चौरसिया एक अनुभवी और विश्लेषणात्मक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने फिल्मों, टीवी शोज, सेलेब्रिटी गॉसिप, फिल्म रिव्यू और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन-डेप्थ एनालिसिस में विशेषज्ञता हासिल की है. अपनी बेहतरीन समझ और पैनी नजर के लिए जानी जाने वाली मासुम्बा पिछले 8 महीनों से Zee News के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'BollywoodLife' से जुड़ी हुई हैं, जहां वह बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी ताजा और एक्सक्लूसिव खबरों को पाठकों तक पहुंचा रही हैं.

मासुम्बा ने कानपुर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है. उनके लेखन की खासियत है. खबरों की गहराई, विश्वसनीयता और पठनीयता, जो उन्हें हिंदी डिजिटल मीडिया की दुनिया में एक भरोसेमंद नाम बनाती है.