छोटे नवाब तैमुर को पढ़ने के लिए बोर्डिंग स्कूल भेजेंगे सैफ अली खान !

कालाकांडी फिल्म से अभिनेता को बहोत सी उम्मीदें हैं।

WrittenBy
By: Dharmendra Dubey | Published: January 10, 2018 2:10 PM IST

नवाब सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म कालाकांडी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में वे मीडिया से भी रूबरू हो रहें हैं। बातें तो कई हुई लेकिन जब उनसे बेटे तैमुर अली खान के बारे में पूछा गया तो जवाब चौकाने वाला है। सभी के फेवरेट तैमुर के बारे में सैफ अली खान कहतें है कि वे उन्हें पढ़ने के लिए बोर्डिंग स्कूल में डालने वाले है पर 13 साल की उम्र के बाद। अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए सैफ ने कहा कि, 'बहोत सी ऐसी चीज़े है जिसे हम बच्चों को अपने घर में नहीं सिखा पाते, वो सारी चीज़े बोर्डिंग स्कूल में सिखाई जाती है। राइडिंग, आउटडोर और तमाम चीजें सिखने के बाद ही बच्चे अपने पैर पर खड़े होने के काबिल बनते हैं।' सैफ कहतें है कि, 'बच्चो के लिए ज़रूरी है एक अच्छा वातावरण, शान्ति और दुसरे हमउम्र बच्चो का साथ। घर में माता-पिता से ज्यादा अच्छा वातावरण बोर्डिंग में स्कूल में है। वहां बहोत कुछ सिखने मिलता है। जैसे कम बोलना और ज्यादा सुनना।'[इसे भी पढ़ें: सैफ-करीना के सुपुत्र छोटे नवाब तैमुर अली खान की यह 8 तस्वीरें आपका सप्ताह बना देंगी!]

सैफ अली खान की फिल्म के नाम से ही पता चलता है कि फिल्म भर में खूब कलाकांडी होगी। इस फिल्म में सैफ के 6 किरदार है। कहानी भी बड़ी अजीब सी है। सैफ को पता चलता है कि उन्हें केंसर है, जिसके बाद उनका दिमागी संतुलन गड़बड़ा जाता है और वे उल्टी-सीधी करतूतें करने लगते हैं। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा अक्षय ओबेरॉय, दीपक डोबरियाल, विजय राज, कुणाल रॉय कपूर और अमायरा दस्तूर भी काम कर रहें हैं। यह फिल्म 12 जनवरी के दिन रिलीज हो रही है। फिल्म का डायरेक्शन अक्षत वर्मा ने किया है। इससे पहले सैफ रंगून और शैफ जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकें है जो कि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली, इसलिए अब कालाकांडी फिल्म से अभिनेता को बहोत सी उम्मीदें हैं।