'मिर्जिया' फिल्म में हर्षवर्धन कपूर के साथ अपना डेब्यू करने जा रही सैयामी खेर ने कास्टिंग काउच की सच्चाई को उजागर किया । उन्होंने बताया कि उनके साथ भी कुछ ऐसा हुआ हैं जो एक बुरे साया की तरह हैं जिसे वो जब भी याद करती हैं तो काफी परेशान हो जाती हैं।'मिर्जिया' की सैयामी खेर ने भी अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्हें भी अपनी पहली फिल्म पाने के लिए कितनी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। एक अखबार को की खबर के मुताबिक सैयामी ने बताया, 'मेरी दादी ऊषा किरण और और आंटी तन्वी आज्मी फिल्म इंडस्ट्री से हैं, मगर इन सब के बावजूद भी मुझे काफी स्ट्रगल करना पड़ा। मैं ऑडिशन के लिए लम्बी कतारों में लगा करती थी। कई बार मुझे रिजेक्ट भी किया गया। इस दौरान कई बार कास्टिंग डायरेक्टर्स ने मुझे कोम्प्रोमाइज करने की सलाह दी। मुझे तब बहुत बुरा लगता था। लेकिन मैं कुछ करने की स्थिति में नहीं थी।'[इसे भी पढ़ें : कास्टिंग काउच का शिकार राधिका आप्टे भी हुईं थी ! सुरवीन चावला के बाद राधिका आप्टे ने बताई आप बीती]
उन्होंने कहा, 'लेकिन मुझे मेरे फॅमिली और फ्रेंड्स ने पहले इसकी सच्चाई से मुझे रूबरू करवा दिया था और कहा था की कोई गलत काम नहीं करना। मैंने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। इसलिए मुझे पता था कि यहां मुझे हर तरह के लोग मिलेंगे। मैं ऑडिशन के दौरान ऐसे लोगों को इग्नोर करती गई और पूरी इमानदारी से कोशिश की और आज मैं आपके सामने हूं।'[इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के वो कलाकार जो हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार !!]
कुछ दिनों पहले सुरवीन चावला और राधिका आप्टे ने भी इस कास्टिंग काउच के घिनोने सच से वाकिफ करवाया था अब सैयामी ने भी इसकी सच्चाई से वाकिफ करवाया हैं। फिलहाल सैयामी अपनी पहली फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं । राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी 'मिर्जिया' बड़े बजट की फिल्म है। हर्षवर्धन कपूर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।