साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) मनोरंजन की दुनिया में एक बार फिर से धमाका मचाने को तैयार है. यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और इसका ट्रेलर हाल ही में बड़े धूमधाम से लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब फिल्म से जुड़ा एक और गाना आउट हुआ जिसमें नाना पाटेकर (Nana patekar) के शानदार डांस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
नाना पाटेकर का धमाकेदार डांस
फिल्म 'हाउसफुल 5' का नया गाना 'फूगड़ी डांस' एक एनर्जेटिक और मस्ती से भरपूर है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, इसकी सबसे ज्यादा खास बात ये है, कि इसमें नाना पाटेकर का जोरदार डांस दर्शकों को खूब भा रहा है. 'फूगड़ी डांस' गाने में नाना पाटेकर ने अपने चिर-परिचित कॉमिक अंदाज को नए रंग में पेश किया है. गाने में वे सिर्फ डांस ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी एक्टिंग से भी सबका दिल जीत रहे हैं. गाने को देखने के बाद अब साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर चला गया है.
इस गाने में नाना के साथ पूरी स्टारकास्ट भी नजर आ रही है, जो उनका मजेदार अंदाज में साथ देती नजर आ रही है, लेकिन इस डांस में सब पर नाना पेटकर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. इस गाने को सिंगर क्रैटेक्स ने अपनी आवाज दी है, और म्यूजिक भी तनिष्क बागची और क्रैटेक्स की जोड़ी ने मिलकर तैयार किया है. गाने में ट्रेडिशनल फूगड़ी डांस को एक फनी ट्विस्ट के साथ दिखाया गया है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है.
TRENDING NOW
फैंस कर रहे ऐसे रिएक्शन
यह गाना जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, ''नाना पाटेकर, ऑल टाइम फेवरेट.'' वहीं दूसरे ने कहा, ''ये पक्का ट्रेंड करेगा.'' एक और फैन ने लिखा, ''नाना जी तो हर फिल्म में धमाल मचा देते हैं. इस बार तो डांस भी कर डाला''
बहरहाल, फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, तो तैयार हो जाइए 6 जून को लोटपोट होने और हंसने और थिरकने के लिए, क्योंकि 'हाउसफुल 5' और 'फूगड़ी डांस' आपके मनोरंजन करने आ रहा है, ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Subscribe Now
Enroll for our free updates