रोहित शेट्टी और सलमान खान की जुगलबंदी एक साथ देखने का सपना दोनों ही मास्टर्स के फैंस दिल में दबाए बैठे हैं। बीते दिनों इस बात की खूब चर्चा रही कि इन दोनों की जोड़ी जल्दी ही एक साथ देखने को मिल सकती है। खबरें रहीं कि सलमान खान और रोहित शेट्टी फिल्म साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन के तहत बनने वाली फिल्म 'किक 2' में साथ आ सकते हैं। बस फिर क्या था, जैसे-जैसे ये खबर सामने आई, इन दोनों के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन ऐसा फिलहाल होने वाला नहीं है।
बाजार में फैली इन खबरों पर तुरंत बयान देते हुए साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से साफ किया गया है कि ये खबरें महज अफवाह हैं। बैनर ने एक आधिकारिक बयान साझा करते हुए लिखा है, 'हम किक 2 के लिए सामने आ रही किसी और डायरेक्टर के नाम से जुड़ी सभी खबरों का पुरजोर खंडन करते हैं। किक 2 को साजिद नाडियाडवाला ही डायरेक्ट करेंगे।' ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग शुरु करने से पहले रोहित शेट्टी को इस जगह लेकर पहुंची कटरीना कैफ, आखिर क्या है प्लानिंग?
तो अब ये साफ हो गया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए सलमान खान और रोहित शेट्टी साथ नहीं आ रहे हैं। रोहित शेट्टी के साथ सलमान खान के काम करने की खबर उसी वक्त से सामने आनी शुरू हो गई थी जब 'भाईजान' ने फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में साफ कर दिया था कि वो रोहित के साथ काम करना जरुर चाहते हैं लेकिन अभी तक किसी प्रोजेक्ट पर बात बनी नहीं है। इसके बाद से ही दोनों की एक साथ आने वाली फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ में हुई बॉलीवुड के सबसे खूंखार खलनायक की एंट्री, नाम सुनकर ही थर्रा उठेंगे आप
साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी सलमान खान की फिल्म 'किक' सुपरहिट रही थी। इसके बाद ही इस फिल्म की फ्रेंचाइजी का काम शुरू हो गया था। खैर, अब ताजा खबर ये है कि सलमान खान 'दबंग 3' और 'इंशाअल्लाह' के बाद जल्दी ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक 2' की शूटिंग शुरू करेंगे।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...