Salim Khan discharged from Lilavati Hospital
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान (Salim Khan) बीते कई दिनों से बीमार चल रहे हैं. उनका मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की जा रही है. सलमान खान के पिता का हेल्थ अपडेट सामने आया है. 90 साल के सलीम खान के तमाम चाहने वाले फैंस के लिए राहत भरी खबर है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में सुधार हुआ है और उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. आइए जानते हैं कि सलीम खान की हेल्थ को लेकर क्या अपडेट आया है.
विक्की लालवानी के सोशल मीडिया पेज पर सलमान खान के पिता सलीम खान का हेल्थ अपडेट दिया गया है. इसमें बताया गया है कि सलीम खान को ब्रेन क्लॉट की समस्या के चलते करीब 14 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान खान फैमिली काफी परेशान रही है लेकिन अब डॉक्टर्स की मेहनत और फैंस की दुआओं का असर दिखा है. अब 90 साल के सलीम खान पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. उनका इलाज सफल रहा है. अगर सबकुछ ठीक रहा, तो आने वाले 3-4 दिनों में उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है. सलीम खान की हेल्थ को लेकर आए लेटेस्ट अपडेट ने खान फैमिली के साथ ही फैंस को राहत पहुंचाई है. सलीम खान की हेल्थ लेकर बताया जा रहा है कि ब्रेन क्लॉट का सफल इलाज किया गया है और इसके बाद खान फैमिली ने डॉक्टर्स का शुक्रिया किया है. अस्पताल के डाक्टर्स ने सलमान खान के पिता की देखभाल की और इस बात उनका परिवार खुश है.
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सच्ची घटना पर बनी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान एक ऑर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे. साल 2020 में चीनी सैनिकों के साथ इंडियन आर्मी की झड़प की कहानी इस फिल्म में दिखाई जाएगी. सलमान खान की ये फिल्म पहले अप्रैल में आने वाली थी लेकिन अब इसे अगस्त में रिलीज किया जाएगा. हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट नहीं बताई गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.