Also Read
बॉलीवुड के दबंग खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी हर कोई जानता है। सलमान-ऐश्वर्या के ब्रेकअप को कई साल बीत गए लेकिन फैन्स आज भी सलमान-ऐश्वर्या को साथ देखना चाहते हैं। सलमान खान और ऐश्वर्या राय को एक साथ देखने की फैन्स की तमन्ना आख़िरकार पूरी हो सकती है। ब्रेकअप के बरसों बाद सलमान और ऐश्वर्या की फिर मुलाकात हो सकती है।
'दबंग' सलमान खान अपना दमदार शो बिग बॉस का सबसे ख़ास दसवां सीज़न लेकर 16 अक्तूबर को फैन्स से रूबरू होनेवाले हैं। बिग बॉस के ऑन एयर होने के दो हफ़्तों बाद यानी की 28 अक्तूबर को ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज़ होनेवाली है। सूत्रों के मुताबिक़ ऐश्वर्या अपनी फिल्म का प्रोमोशन करने के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस में आ सकती हैं।[इसे भी पढ़ें:OMG!!! सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप की दास्तां जानकर आपकी रूह कांप जाएगी]
फिल्ममेकर करण जौहर चाहते हैं की उनकी फिल्म के सितारे ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा बिग बॉस में ऐ दिल है मुश्किल को प्रमोट करें। ऐ दिल है मुश्किल बड़ी फिल्म है और करण ने करीब चार सालों बाद खुद कोई फिल्म डायरेक्ट की है। करण किसी भी हाल में चाहते हैं की ऐ दिल है मुश्किल एक ब्लाकबस्टर फिल्म साबित हो।
ऐ दिल है मुश्किल की टक्कर अजय देवगन की शिवाय से होनेवाली है। ऐसे में करण कोई रिस्क लेना नहीं चाहते हैं और फिल्म का जमकर प्रोमोशन कर रहे हैं। करण हर टीवी शो में ऐ दिल है मुश्किल को प्रमोट करना चाहते हैं और करण की लिस्ट में सबसे ऊपर गर किसी शो का नाम है तो वो है सलमान खान के बिग बॉस शो का।[इसे भी पढ़ें:LEAKED!!! ट्यूबलाईट का कॉन्सेप्ट हुआ लीक, सलमान खान कर रहे हैं अपने करियर के साथ खिलवाड़]
अगर वाकई सलमान के मंच पर ऐश्वर्या आती हैं तो ऐ दिल है मुश्किल का ज़बरदस्त प्रोमोशन होगा इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन ऐश्वर्या के बिग बॉस में आने से बिग बॉस को भी जमकर टीआरपी मिलेगी इसमें भी कोई शक नहीं है। पर ऐश्वर्या के अलावा रणबीर भी इस टीम में हैं।
कटरीना के कारण सलमान रणबीर को भी पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में करण यह अनोखा संगम कैसे करवाते हैं यह देखना वाकई गौरतलब होगा। लेकिन गर ऐसा होगा तो शायद यही दुनिया का आठवां अजूबा कहलाएगा।