सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप की दास्तां जानकर आपकी रूह कांप जाएगी

इस खौफ़नाक रात के बाद ऐश्वर्या के पिता ने सलमान खान के खिलाफ एफआयआर दर्ज करवाई थी।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: November 25, 2016 6:31 PM IST

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी अदाकारी के अलावा अपने विवादों को लेकर भी चर्चा में छाए रहते हैं। सलमान खान जितने लोकप्रिय हुए उतने विवाद भी उनके साथ जुड़े।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप भी सलमान के लिए एक बेहद बड़ा विवाद साबित हुआ। जितना सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी लोकप्रिय हुई उससे कई ज़्यादा सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप होने की चर्चा हुई।सलमान खान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी और इसके अंत के बारे में सभी जानते हैं। लेकिन इन दोनों के बीच की कुछ ऐसी बातें हैं जिसके बारे आज भी बेहद कम लोग ही जानते हैं।[इसे भी पढ़ें:शाहरुख़ खान की पार्टी में सलमान खान से सामना हुआ तो विवेक ओबेरॉय के पसीने छुट गए!]

सलमान-ऐश्वर्या के प्यार की लोग मिसाल दिया करते थे लेकिन ऐश्वर्या ने सब को चौंकते हुए कहा था की सलमान के साथ उनका रिश्ता नार्मल नहीं था।सलमान के साथ ऐश्वर्या अक्सर खौफ़ के साए में रहती थी।सलमान खान के बारे में ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने मुंह खोलते हुए अपना खौफ़ ज़ाहिर किया था। ऐश्वर्या ने कहा था की सलमान अक्सर उनके चरित्र पर शक करते थे। शराब के नशे में उन्हें मारते पिटते थे।[इसे भी पढ़ें:SHOCKING!!!! संजय लीला भंसाली ने 'किंग' शाहरुख़ से टक्कर ली लेकिन 'दबंग' सलमान से डर गए.. संजय ने बदल दिया अपना फ़ैसला!]

सलमान-ऐश्वर्या के ब्रेकअप की उस खौफ़नाक रात के बारे में बताते हुए ऐश्वर्या ने कहा था की सलमान नशे की हालत में उनके घर आये और चिलाते हुए दरवाज़े को पीटने लगे। ऐश्वर्या ने जवाब नहीं दिया तो सलमान तब तक दरवाज़ा पिटते रहे जब तक उनका खून नहीं निकला।इस खौफ़नाक रात के बाद ऐश्वर्या के पिता ने सलमान खान के खिलाफ एफआयआर दर्ज करवाई थी।ऐश्वर्या का कहना था की उन्होंने सलमान के लिए सबकुछ किया था लेकिन फिर भी सलमान खान उन्हें गुस्सा करते।[इसे भी पढ़ें:SHOCKING!!!! 'दबंग' सलमान खान बॉलीवुड के इस एक्टर का करियर बर्बाद कर देना चाहते हैं.. कभी सलमान को गॉडफादर मानता था यह एक्टर]

सलमान का गुस्सा, नशा, मारपीट के अलावा उनके शक करने की आदत और इलज़ाम के कारण उन्होंने सलमान से दूर होने में भलाई समझी थी।यह भी पढ़ें: सलमान खान ने शराब के नशे में ऐश्वर्या राय के ही नहीं बल्कि कैटरीना कैफ़ के घर पर भी जमकर किया था तमाशा

ऐश्वर्या ने अपने खुलासे में यह भी कहा की सलमान ने उन्हें धमकी तक दे डाली थी। हालाँकि सलमान ने बाद में इस बात को काबुल भी किया था। सलमान के मुताबिक़ वो ऐश्वर्या से कमिटमेंट चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या उन्हें कमिटमेंट नहीं दे रही थी और यही उनके ब्रेकअप का कारण है।