Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Battle Of Galwan के सेट से लीक हुई Salman Khan की फोटो, भाईजान के साथ नजर आई ये एक्ट्रेस

Battle Of Galwan BTS Photos: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' लगातार चर्चा में बनी हुई है. इसी बीच फिल्म सेट से एक्टर की तस्वीर लीक हुई है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस भी नजर आ रही है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: December 6, 2025 12:32 PM IST

Battle Of Galwan के सेट से लीक हुई Salman Khan की फोटो, भाईजान के साथ नजर आई ये एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं. सलमान खान की ये फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है. इस फइल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन इससे जुड़े अपडेट आते रहते हैं. अब फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के सेट से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) के साथ नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद दोनों स्टार्स के फैंस एक्साइटमेंट डबल हो गया है.

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की तस्वीर हुई वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के सेट से एक फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान और चित्रांगदा सिंह नजर आ रही हैं. दोनों स्टार्स आर्मी की यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह भी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में फौजी का रोल कर रही हैं. बताते चलें कि सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' साल 2020 में गलवान घाटी में हुई चीन और भारत के सैनिकों की झड़प पर बेस्ड है. इस फिल्म में एक्टर कर्नल बी. संतोष बाबू के रोल में नजर आने वाले हैं.

फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को डायरेक्ट कर रहे अपूर्व लाखिया

अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. ये फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती है. वहीं, सलमान खान आने वाले 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं तो इस खास दिन पर फैंस सरप्राइज की उम्मीद कर रहे हैं. फैंस का मानना है कि फिल्म बै'टल ऑफ गलवान' से जुड़ा कोई बड़ा अनाउंसमेंट हो सकता है. गौरतलब है कि सलमान खान पिछली बार मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे और इसको कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.