Why Pakistan Puts Salman Khan In Fourth Schedule: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) के एक बयान ने पूरे पाकिस्तान में भूचाल ला दिया है. हाल ही में एक्टर सऊदी अरब में आयोजित JOY FORUM 2025 इवेंट में सलमान खान (Salman Khan On Balochistan) ने बलूचिस्तान पर जो 'कड़वे बोल' बोले उससे पाकिस्तान (Pakistan) बुरी तरह से बौखला गया है और इसी बौखलाहट में पाक ने अब एक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए एक्टर के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आतंकवाद घोषित कर दिया और एफआईआर भी दर्ज कराई है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
Salman Khan पर क्यों भड़का पाकिस्तान?
दरअसल, हाल ही में JOY FORUM 2025 इवेंट में पहुंचे सलमान खान (Salman Khan) ने बॉलीवुड फिल्मों की सफलता पर बात करते हुए कहा था कि, 'यहां बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान (Pakistan) के लोग यहां हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत कर रहा है.' बता दें कि, इस बयान में सलमान ने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया और यही बात पाकिस्तान को नागवार गुजरी. सलमान खान के इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तान ने जबरदस्त नाराजगी जाहिर की.
TRENDING NOW
आतंक-रोधी कानून के तहत Salman Khan पर FIR दर्ज
हैरानी की बात तो तब हुई जब, यह नाराजगी सिर्फ बयानबाजी तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि पाकिस्तान को सलमान की ये बात इतनी बुरी लगी की उसने एक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन ले लिया. उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान ने एक्टर के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम (1997) के तहत एफआईआर दर्ज कराई है.
आतंकवाद विरोधी अधिनियम के चौथे शेड्यूल में सलमान का नाम
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सलमान खान का नाम अब आतंकवाद विरोधी अधिनियम के चौथे शेड्यूल में डाल दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक ऑफिशियल लिस्ट में सलमान खान का नाम 'अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान' के रूप में दर्ज है और लिस्ट में नाम डालने की वजह साफ तौर पर 'आजाद बलूचिस्तान पर दिया गया स्टेटमेंट' बताई गई है.
Finally @BeingSalmanKhan acknowledged Balochistan is not Part of Pakistan ✌️❤️?
Salam Khan said “ People of Balochistan, Afghanistan , Pakistan & everywhere”@BDUTT #Balochistan #Baloch pic.twitter.com/TgdqrZhzr6
— Bilal Baloch (@bbfr74) October 18, 2025
बलूच नेताओं ने की तारीफ
गौरतलब है कि, जहां एक ओर पाकिस्तान सलमान खान के इस बयान से तिलमिलाया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ बलूच नेताओं ने एक्टर के इस बयान का स्वागत किया. एक बलूच नेता ने तो यहां तक कहा कि, 'सलमान खान ने ऐसा कर दिया, जो बड़े-बड़े देश भी नहीं कर पाते.'
Subscribe Now
Enroll for our free updates