Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Salman Khan की 'Battle of Galwan' की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट, अब ईद पर नहीं आएगी फिल्म!

सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, लेकिन अब रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: July 16, 2025 8:06 PM IST

Salman Khan की 'Battle of Galwan' की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट, अब ईद पर नहीं आएगी फिल्म!

सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, लेकिन अब रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. पहले ये कहा जा रहा था, कि सलमान की ये बिग बजट फिल्म ईद 2026 पर रिलीज होगी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

क्यों टली ईद रिलीज?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 मार्च 2026 को पहले से ही तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. यश की 'Toxic', अजय देवगन की 'धमाल 4', और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं. हालांकि 'लव एंड वॉर' के शेड्यूल पर थोड़ी अनिश्चितता है, लेकिन इसके बावजूद दो बड़ी फिल्में क्लैश के लिए तैयार हैं. सलमान खान क्लैश से बचना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने ईद की डेट छोड़ दी है.

कब आ सकती है फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मेकर्स फिल्म को जनवरी 2026 या जून 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. क्योंकि फरवरी के तीसरे हफ्ते से रमजान का महीना भी शुरू हो जाएगा, इसलिए जनवरी बेहतर ऑप्शन माना जा रहा है. अगर पोस्ट-प्रोडक्शन में ज्यादा समय लगा तो फिर फिल्म जून में आएगी.

इतना ही नहीं, 27 मई को ईद-उल-अधा है, लेकिन उस समय आईपीएल का माहौल रहेगा, जो 31 मई तक चलेगा. इसी वजह से मेकर्स इस टाइम को भी अवॉइड कर रहे हैं.

सलमान को त्योहार का मोह नहीं!

खास बात ये है, कि सलमान खान का मानना है, कि उनके लिए किसी बड़े त्योहार की जरूरत नहीं. उनकी फिल्में किसी भी दिन रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं. बता दें कि सलमान खान आखिरी बार 'सिकंदर' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना थीं. जो बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब सलमान से 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर फैंस को जबरदस्त उम्मीदें हैं.