फिल्म धुरंधर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है. अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. कमाई के मामले में फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़े जा रही है. वहीं बॉलीवुड सिंगर सुधीर यदुवंशी (Sudhir Yaduvanshi) ने इस फिल्म का टाइटल ट्रैक गाकर बवाल मचा दिया है. इस समय हर किसी की जबान पर सुधीर यदुवंशी का गाना चढ़ा हुआ है. इसी बीच सुधीर यदुवंशी ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को जन्मदिन की ढ़ेर सारी बधाईयां दे दी हैं. जैसा कि आप जानते हैं कि आज बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर सलमान खान के बारे में बात करते हुए सुधीर यदुवंशी ने बॉलीवुड लाइफ से कहा, सलमान खान के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है. मैं बस इतना बोलना चाहता हूं कि सलमान खान को जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं... सलमान खान की एक फिल्म का गाना मुझे बहुत पसंद है तेरे नाम का जिसे मैं अक्सर स्टेज पर गाता हूं. मैं उस गाने की एक लाइन सलमान खान लिए गाना चाहूंगा. जिसके बाद सुधीर यदुवंशी ने सलमान खान की फिल्म तेरे नाम का गाना तुझसे लगन लगी... गाया.
बज रहा है सुधीर यदुवंशी के नाम का डंका
सलमान खान को बर्थडे विश करने के साथ साथ सुधीर यदुवंशी ने फिल्म धुरंधर की सफलता के बारे में भी खुलकर बात की है. सुधीर यदुवंशी ने बताया है कि कैसे उनको फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक गाने के लिए मिला. फिल्म धुरंधर के बारे में बात करते हुए सुधीर यदुवंशी ने कहा, जब मुझे ये गाना गाने का ऑफर दिया गया था उस समय मुझे नहीं पता था कि ये फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक है. मुझे केवल एक घंटा मिला था ताकि इस गाने को गाया जा सके. मैं भी अपनी पूरी जान लगाकर इस गाने को गया. बाद में पता चला कि ये फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक है. अब ये लोगों के की जबान पर चढ़ गया है.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
सुधीर यदुवंशी ने दिया अपने फैंस को धन्यवाद
बात करते हुए सुधीर यदुवंशी ने सबसे पहले अपने फैंस को धन्यवाद कहा है. सुधीर यदुवंशी ने कहा, जिस तरह से हमारी टीम काम कर रही थी उससे एक बात तो तय थी कि ये फिल्म हिट होने वाली है. इस फिल्म के गानों पर बहुत काम किया गया है. अब जब फैंस मेरे काम को पसंद कर रहे हैं तो मुझे अच्छा लगता है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates