बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार सलमान खान (Salman Khan) बीते काफी दिनों से अपने पिता और मशहूर राइटर सलीम खान के खराब स्वास्थ्य के चलते परेशान हैं. सलीम खान बीते 15 दिनों से ज्यादा समय से मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं और डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं. इसी बीच सलमान खान का एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है. दरअसल, भाईजान ने अपने पोस्ट में सिनेमा के वेटरन एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi) को भारत का असली टाइगर बताया है. सलमान खान ने कबीर बेदी की तारीफ करते हुए और भी बहुत कुछ लिखा है.
सलमान खान ने की कबीर बेदी की तारीफ
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कबीर बेदी नए 'सैंडोकन' यानी टर्किश एक्टर कैन यमन को इंट्रोड्यूस करते दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ सलमान खान ने लिखा है, 'सैंडोकन, 50 साल पहले इंटरनेशनल टीवी शो करने वाले पहले इंडियन, हैंडसम, रहस्यमयी, सिर्फ मलेशिया के ही नहीं बल्कि इंडिया के भी ओरिजिनल टाइगर. मेरी दुआ है कि हर कोई कबीर बेदी जैसा स्ट्रॉन्ग दिखे और अपनी इमोशनल जिंदगी जिए. नया सैंडोकन कैन यमन तुम्हें बड़ी जिम्मेदारी निभानी है. बेस्ट ऑफ लक! मैं इसे अभी देखने वाला हूं! मैं आपसे प्यार करता हूं कबीर बेदी.' इस तरह से सलमान खान ने बेदी की जमकर तारीफ की है. बताते चलें कि कबीर बेदी 50 साल पहले इंटरनेशनल टीवी शो 'सैंडोकन' में काम करने वाले पहले इंडियन एक्टर थे और उन्होंने इतिहास रच दिया था. बताते चलें कि इटैलियन टीवी शो 'सैंडोकन' साल 1976 में शुरू हुआ था. सर्जियो सोलिमा के डायरेक्शन में बना ये टीवी शो एमिलियो सालगारी के नॉवेल पर बेस्ड है. इस नॉवेल में समुद्री डाकू सैंडोकन है.
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का हो रहा इंतजार
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में काम करते नजर आएंगे. साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प पर बेस्ड है. सच्ची घटना पर बनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाते नजर आएंगे. ये फिल्म पहले 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अभी इसकी नई रिलीज डेट अनाउंसमें होने वाली है. सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. बताते चलें कि सलमान खान साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे और ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates
