सुपर क्यूट सलमान खान ने शेयर की अरबाज, सोहेल और अलविरा के साथ बचपन की तस्वीर क्या आपने देखी ?

सुपरस्टार सलमान खान अपने परिवार खास कर भाई-बहनों के काफी करीब हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: October 5, 2017 10:52 AM IST

बॉलीवुड का सुपरस्टार सलमान खान अपने परिवार खास कर भाई-बहनों के काफी करीब हैं। जभी वक्त मिलता हैं वो अपने भाई-बहनों के साथ वक्त बिताते नजर आ जाते हैं। इन भाई-बहनों की बॉन्डिंग अक्सर मिडिया की सुर्खिया बनती भी नजर आती हैं। सलमान ने भाई-बहनों के प्रति अपना प्यार जताते हुए सोशल मिडिया पर एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में सलमान, अपने भाई अरबाज़,सोहेल और बहन अलविरा के साथ नजर आ रहे हैं। सामने आयी फोटो में चारों बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं। इन चारों की ये बचपन की तस्वीर हैं। सलमान ने ये फोटो शेयर करते हुए अपने बचपन को याद किया है। कुछ घंटे पहले शेयर की गई इस तस्वीर को अब तक लाखों दर्शकों ने लाइक किया हैं और वहीं हजारों ने इसके शेयर भी किया है। सलमान ने ये तस्वीर फेसबुक एकाउंट शेयर किया हैं। इस तस्वीर का कैप्शन दिया है, ‘जस्ट अ फ्यू इयर्स अगो’। [इसे भी पढ़े: तो इसलिए सलमान खान के साथ फिल्म नहीं बनाते हैं रोहित शेट्टी !!]


आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने ऐसी कोई तस्वीर सोशल मिडिया पर शेयर की हो। सल्लू मिया अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मिडिया पर पोस्ट करते दिख जाते हैं। फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान बहुत जल्द लीड रोल में नजर आने वाले है। पिछले दिनों इस फिल्म की शूटिंग सलमान ने पूरी कर ली थी। ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना रोमांस करती नजर आने वाली हैं। बता दें, इस फिल्म को अली अब्बास जाफर डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि ‘एक था टाइगर’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। सलमान की ये फिल्म एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर होगी। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना भी जबरदस्त एक्शन सीन करती दिखने वाली हैं।