Battle Of Galwan Poster: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर एक अलग अंदाज में पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इस बार वो किसी रोमांटिक या कॉमेडी फिल्म में नहीं, बल्कि देश की बहादुरी और जुनून की कहानी लेकर आ रहे हैं. हम बात कर रहे हैं, उनकी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) की, जिसका मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है.
पोस्टर में सलमान खान का लुक देख फैंस हैरान रह गए हैं, चेहरे पर खून के निशान, बड़ी मूंछें और आंखों में गुस्से के साथ देशभक्ति की आग साफ झलक रही है. उनके हाथ में कंटीले तारों से लिपटा हथौड़ा है, जो इस लड़ाई की खामोश लेकिन जबरदस्त हिंसा को बयां करता है.
View this post on Instagram
फिल्म का बैकड्रॉप साल 2020 में हुई गलवान घाटी की वो ऐतिहासिक झड़प है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने बिना हथियार उठाए चीन के जवानों को करारा जवाब दिया था. यह संघर्ष लद्दाख के उस दुर्गम इलाके में हुआ था, जहां तापमान माइनस में होता है, और ऑक्सीजन बेहद कम. खास बात यह है, कि इस जंग में कोई गोली नहीं चली, बस डंडे, पत्थर और हौसला था.
फिल्म के मोशन पोस्टर से साफ है, कि यह सिर्फ एक वॉर फिल्म नहीं, बल्कि उन गुमनाम हीरोज को सलाम है, जिन्होंने देश की सरहद की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान की. सलमान के इस नए अवतार ने फैंस के एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, कि ये फिल्म देखने के बाद सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.
वहीं मेकर्स का कहना है कि 'बैटल ऑफ गलवान' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों की कहानी है, जिसे हर भारतीय को देखना चाहिए. फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ऐसी ही मनोरंजन न्यूज के लिए बने रहिए हमारे साथ.
Subscribe Now
Enroll for our free updates