बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं, और इस बार रोल भी कुछ हटके है. अपूर्व लखिया की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान नजर आएंगे एक रियल हीरो कर्नल बी. संतोष बाबू के दमदार किरदार में... और जैसे ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, फैंस का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया, लेकिन सलमान भी कम मेहनत नहीं कर रहे. इस किरदार को निभाने के लिए 'भाईजान' ने अपनी पूरी लाइफस्टाइल बदल दी है.
सलमान खान कर रहे कड़ी ट्रेनिंग
सलमान खान इस वक्त फिल्म के एक्शन सीन के लिए जबरदस्त ट्रेनिंग कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट कर रहे हैं, और हर सेशन में एक अलग मसल ग्रुप पर ध्यान दे रहे हैं.
View this post on Instagram
क्या है खास बात?
न एयर कंडीशनर, न पंखा, सलमान खान तपती गर्मी में बिना किसी आराम के ट्रेनिंग कर रहे हैं, ताकि शरीर से ज्यादा से ज्यादा पसीना निकले और और फैट रिड्यूस हो. इसी के साथ-साथ सलमान खान ने अपनी डाइट में और भी कई बदला किए हैं. प्रोसेस्ड कार्ब्स और शराब को कहा टाटा-बाय-बाय, इतना ही नहीं एक्टर अब सिर्फ घर का खाना खा रहे हैं, और तो और लीन प्रोटीन, ढेर सारी सब्जियां और दिन में बस एक चम्मच चावल ले रहे हैं.
वायरल हुआ सलमान का एक्शन वीडियो
डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स जबरदस्त एक्शन करता नजर आ रहा है. वीडियो भले ही ब्लर हो, लेकिन फैंस को पूरा यकीन है, ये स्टाइल सिर्फ सलमान का हो सकता है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates