Salman Khan In Ikkis Screening: मुंबई में सोमवार, 29 दिसंबर को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की आने वाली फिल्म 'इक्कीस' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए, क्योंकि इस स्क्रीनिंग में दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तस्वीर दिखी, ये फिल्म 'ही-मैन' की आखिरी फिल्म है, जिसमें उनकी झलक ने वहां मौजूद हर किसी के दिल को झकझोर दिया. इस खास मौके पर सलमान खान भी नजर आए, जिन्होंने सबको इमोशनल कर दिया, दरअसल सलमान खान ने जैसे ही फिल्म का पोस्टर देखा और उसमें धर्मेंद्र की फोटो देखी, तो वो खुद को संभाल नहीं पाए, और उनकी नम आंखों में उन्हें खोने का दर्द साफ झलकता दिखाई दिया.
धर्मेंद्र और सलमान खान का रिश्ता पिता और बेटे जैसा था. धर्मेंद्र सलमान को अपने बेटों जैसा बताते थे, तो 'भाईजान' उन्हें पिता की तरह ही सम्मान देते थे. स्क्रीनिंग के दौरान जब सलमान पैपराजी के लिए पोज देने पहुंचे और उनकी नजर धर्मेंद्र के पोस्टर पर पड़ी, तो उनकी आंखें भर आईं. कैमरों में कैद इस भावुक पल ने फैंस का दिल छू लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
इस खास स्क्रीनिंग में धर्मेंद्र के परिवार से उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी मौजूद थे. फिल्म में धर्मेंद्र ने अगस्त्य नंदा के किरदार के पिता की भूमिका निभाई है, जो इस फिल्म को और भी खास बनाती है. 'इक्कीस' को धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, यही वजह है कि इंडस्ट्री और उनके करीबियों के लिए यह फिल्म भावनाओं से जुड़ी हुई है.
इवेंट में एक्ट्रेस रेखा की मौजूदगी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. हमेशा की तरह ग्रेसफुल अंदाज में रेखा लाइट ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर पहुंचीं. उन्होंने अगस्त्य नंदा की तस्वीर पर प्यार लुटाया, उसे किस किया और पैपराजी के सामने पोज दिए. रेखा का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया.
फिल्म 'इक्कीस' का डायरेक्शन मशहूर फिल्ममेकर श्रीराम राघवन ने किया है. यह एक दमदार वॉर ड्रामा है, जो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की वीरता की सच्ची कहानी पर आधारित है. अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में सिर्फ 21 साल की उम्र में शहीद हुए थे और वे परमवीर चक्र पाने वाले सबसे कम उम्र के आर्मी अफसर बने.
इस फिल्म में अगस्त्य नंदा एक बड़े और अब तक न देखे गए किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया समेत कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. 'इक्कीस' 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. भावनाओं, देशभक्ति और दमदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates