सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। तीन दिन के भीतर ही इस फिल्म ने 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया था और अब तक फिल्म 160 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। खैर 'रेस 3' से जिस तरह की उम्मीद सलमान खान के फैंस ने लगाई थी, ये उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। साथ ही फिल्म समीक्षकों ने भी इस फिल्म की सराहना कम ही की। जाहिर सी बात है कि सलमान खान के फैंस उनसे हमेशा कुछ ज्यादा ही की उम्मीद रखते है। खैर इस फिल्म के बाद सलमान अपनी नई फिल्म भारत और 'दंबग 3' पर काम शुरु करने वाले है।
बता दें कि बीते दिनों ही सलमान खान के फैंस सोशल मीडिया के जरिए ये मांग करने लगे कि वह 'दबंग 3' ना बनाए और इस मुहिम में कई लोग जुड़ते गए। देखते ही देखते है #WeDon’tWantDabangg3 सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। एक शख्स ने लिखा हम जानते है कि चुलबुल पांडे हिंदी सिनेमा का आइकॉनिक किरदार है। लेकिन हम इस आइकॉनिक किरदार को बेकार कास्ट, निर्देशन और कहानी के साथ बर्बाद होते हुए नहीं देखना चाहते है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सलमान खान इन लोगों की सुनेंगे? क्या सलमान खान 'दंबग 3' को बनाने का फैसला बदल देंगे? या फिर एक जबरदस्त कहानी के साथ लोगों को जवाब देंगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर 'दंबग 3' को लेकर जिस तरह की मुहिम छेड़ दी गई थी, वहीं सलमान खान के फैंस काफी निराश भी हो गए थे।
बता दें कि इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फैंस द्वारा चलाए गए ऑनलाइन पेटीशन की वजह से सलमान खान 'दबंग 3' को बनाने का फैसला नहीं बदलने वाले है। वह फिल्म को शेड्यूल के हिसाब से ही शुरु करेंगे।
इस दिन से शुरु होगी 'दबंग 3' की शूटिंग
बीते दिनों सलमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह 'दबंग 3' के साथ ही साथ वह भारत की शूटिंग भी करते रहेंगे। इसके बाद ही सलमान खान ने ये भी खुलासा किया था कि 'दबंग 3' से पहले भारत को ही रिलीज किया जाएगा। वहीं डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार 'दबंग 3' की शूटिंग 16 सितम्बर से शुरु होगी। इसी के साथ ये बात भी सामने आई कि इस फिल्म में साकिब सलीम विलेन के रोल में नजर आएंगे।
Subscribe Now
Enroll for our free updates