Salman Khan ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में Aishwarya Rai Bachchan को लगाया गले? जानें वायरल फोटो का सच

Salman Khan hugs Aishwarya Rai Bachchan: टाइगर 3 (Tiger) स्टार सलमान खान बीते दिनों फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की दिवाली पार्टी में पहुंचे। जहां से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देख लगता है कि वो अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन को हग कर रहे हैं। जानें क्या है पूरा माजरा?

By: Shivani Bansal  |  Published: November 8, 2023 1:19 PM IST

Salman Khan ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में Aishwarya Rai Bachchan को लगाया गले? जानें वायरल फोटो का सच

Salman Khan hugs Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी टाइगर 3 (Tiger 3) को लेकर सुर्खियों में हैं। सुपरस्टार सलमान खान बीते दिनों फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की दिवाली पार्टी में गए थे। जहांं फिल्म स्टार सलमान खान एक महिला को गले लगाते दिख रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। इस तस्वीर को देख ऐसा लगता है कि फिल्म स्टार सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और को-स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन को गले लगा रहे हैं। वायरल हुई इस तस्वीर में महिला ने ठीक वैसा ही पिंक सूट पहना जैसा कलर खुद अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन पहनकर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहनकर पहुंची थीं।

इस तस्वीर में जहां सुपरस्टार सलमान खान साफ पहचान में आ रहे हैं। तो वहीं, महिला की शक्ल नहीं दिख रही है। जबकि, बैक साइड से उन्हें देख ऐसा ही आभास होता है कि ये अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। जिसके बाद एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में कयास लगने लगे कि दोनों सितारे अपना कड़वा अतीत भूल आगे बढ़ चुके हैं। इस तस्वीर को आप यहां देख सकते हैं।

TRENDING NOW

इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट्स करते दिखे। लेकिन हम यहां आपको बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान के साथ ये तस्वीर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन की नहीं हैं। दरअसल, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या से मैचिंग वाला सूट पहनकर पहुंची ये तस्वीर फिल्म स्टार सूरज पंचोली की बहन सना की है। सूरज पंचोली की बहन सना ने इस दौरान सुपरस्टार सलमान खान से भी मिली थीं। जिसके बाद फिल्म स्टार सलमान खान उन्हें गले लगते भी दिखे थे।

बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का ब्रेकअप इंडस्ट्री के पॉपुलर ब्रेकअप्स में से एक हैं। जिसमें इन दोनों सितारों के ब्रेकअप ने पूरी इंडस्ट्री हिला दी थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकी बनी थी। बाद में दोनों के बीच मतभेद होने लगे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार सलमान खान अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर काफी पजेसिव थे। जबकि, एक्ट्रेस ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था।


About the Author

Shivani Bansal