Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

लद्दाख में Battle Of Galwan की शूटिंग के दौरान Salman Khan को लगी चोट, मुंबई लौटे एक्टर लेंगे ब्रेक

Salman Khan Injured During Film Shooting: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं. वह लद्दाख में मूवी की शूटिंग कर रहे थे.

By: Shashikant Mishra  |  Published: September 21, 2025 11:15 AM IST

लद्दाख में Battle Of Galwan की शूटिंग के दौरान Salman Khan को लगी चोट, मुंबई लौटे एक्टर लेंगे ब्रेक

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) की शूटिंग लद्दाख में कर रहे थे. उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक्टर को लेकर खबर आ रही है कि वह फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं. हालांकि, सलमान खान ने चोटिल होने के बाद फिल्म की शूटिंग को जारी रखा और अपना शेड्यूल पूरा किया. इसके बाद वह मुंबई लौट आए हैं और ब्रेक लेने के बाद फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का अगला शेड्यूल शुरू करेंगे. आइए जानते हैं कि सलमान खान को लेकर पूरी जानकारी क्या है.

सलमान खान करेंगे आराम

'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और क्रू ने लद्दाख में माइनस 10 डिग्री से कम तापमान में फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग की. एक्टर ने चोट लगने और कम ऑक्सीनजन लेवल के बावजूद परिस्थितियों का सामना किया. फिल्म के लगभग 45 दिनों की शूटिंग लद्दाख में असली जगहों पर की गई और सलमान खान अपने हिस्से के लिए 15 दिनों तक सेट पर रहे. लद्दाख में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद सलमान खान मुंबई में शेड्यूल की शूटिंग की तैयारी शुरू करने वाले हैं. इस शेड्यूल में हाई लेवल एक्शन के साथ इमोशनल सीन्स भी होने वाले हैं. एक्टर को चोट लगने की वजह से ये शेड्यूल अगले हफ्ते तक टाल दिया गया है. सलमान खान मुंबई शेड्यूल पर वापस लौटने से पहले अगले हफ्ते आराम करेंगे.

फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे सलमान खान

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के अलावा कुछ और मूवीज काम करते दिखाई देंगे. इस फिल्म को देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं. बताते चलें कि सलमान खान पिछली बार फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे. मार्च 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.