प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' को अचानक छोड़कर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का फैसला किया है। जब से इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' का हिस्सा नहीं है, तब से हर कोई हैरान है। सभी यह सोच रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा ऐसे कैसे सलमान खान से दुश्मनी मोल ले सकती हैं और प्रियंका चोपड़ा के इस फैसले के बाद सलमान खान का रिएक्शन क्या है ? Also Read - नवजोत सिंह सिद्धू से पहले ये सेलिब्रिटी जा चुके हैं सलाखों के पीछे, देखें जेल की हवा खाने वाली हस्तियों की लिस्ट
Sepcial Story: प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि इन 5 सितारों ने भी शूटिंग से चंद दिन पहले छोड़ दी फिल्म, देखें पूरी लिस्ट Also Read - शहनाज गिल पर मेहरबान हुए सलमान खान, Kabhi Eid Kabhi Diwali के लिए देंगे मुंह मांगी रकम
अगर फिल्म 'भारत' से जुड़े सूत्र से मिली जानकारी की बात करें तो सलमान खान प्रियंका चोपड़ा के इस फैसले से हैरान रह गए हैं। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि प्रियंका ने अचानक इतना बड़ा फैसला ले डाला है। सूत्र ने बताया है कि सलमान खान देसी गर्ल के फैसले से इतना तिलमिला उठे हैं कि उन्होंने प्रियंका के साथ दोबारा कभी काम न करने का फैसला किया है। वैसे हमें पूरा भरोसा है कि ऐसा फैसला लेने से पहले प्रियंका चोपड़ा को यह पता होगा कि उन्हें सलमान खान के गुस्से का शिकार होना पड़ेगा।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के रिश्ते कभी भी बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और समलान खान ने एक साथ कुछ फिल्मों में काम जरूर किया है लेकिन इनके बीच हमेशा कोल्ड वॉर चलती रही है। Also Read - राखी सावंत ने 6 साल छोटे बॉयफ्रेंड आदिल की इन 2 हैंडसम हंक्स से की तुलना, जानें कारण
बताया जाता है कि फिल्म 'भारत' में भी प्रियंका चोपड़ा को अर्पिता की वजह से लिया गया था। दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा रिश्ता साझा करती हैं। जब अर्पिता ने भाईजान को भारत के लिए प्रियंका के नाम का सुझाव दिया तो वो खुद भी इंकार नहीं कर पाए, साथ ही सलमान खान खुद भी सारी चीजें भुलाकर नई शुरूआत करना चाहते थे। हालांकि जो हरकत प्रियंका चोपड़ा ने की है, उसके बाद हमें नहीं लगता है कि सलमान खान देसी गर्ल को कभी माफ करेंगे। आपका इस पूरे मामले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
फिल्म भारत से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।