OMG! सलमान खान की फिल्म 'भारत' के एक गाने में 500 बैकग्राउंड डासंर्स करेंगे धमाल, अब तक का सबसे बड़ा डांस नंबर होगा फिल्म का ये गाना

ये गाना भारतीय इतिहास के डांस नंबर्स में सबसे बड़ा होने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि...

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: August 3, 2018 10:01 AM IST

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गईं है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और अब तक फिल्म में सलमान खान के सेम बैकग्राउंड के दो लुक सामने आ गए हैं। जिन्हें देखकर फिल्म के तैयारियों का कुछ आभास हो रहा है। इस फिल्म की शुरुआत से ही खबरों का बाजार गर्म है और जब भी फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी सामने आती है फिल्म के लिए फैंस के क्रेज को दोगुना कर जाती है। अब एक बार फिर फिल्म से जुड़ी एक और धमाकेदार खबर सामने आई है।

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग जारी है और फिलहाल एक गाने की शूटिंग चल रही है। ये गाना भारतीय इतिहास के डांस नंबर्स में सबसे बड़ा होने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस गाने में 10-20 नहीं बल्कि पूरे 500 बैकग्राउंड डांसर्स धमाल करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक हफ्ते में, फिल्म 'भारत' में सलमान खान की एंट्री के सीन के साथ ही एक्ट्रेस दिशा पाटनी के डांस की भी शुरुआत होगी। इस सीक्वेंस में डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने यह सुनिश्चित किया है कि ट्रैक में एक टिपिकल सलमान खान वाले चार्टबस्टर गाने के हिसाब से सभी जरुरी बातें हों।

salman khan bharat disha patani circus

फिल्म के इस गाने से जुड़ी ये बातें बताते हुए एक सूत्र ने कहा है, 'यह गाना शायद बॉलीवुड में अब तक का सबसे बड़ा डांस नंबर होगा, क्योंकि ये एक सर्कस में होना है जिसमें 500 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स शामिल होंगे। इस ट्रैक को स्लो मोशन में दर्शाया जाएगा क्योंकि इसमें सलमान खान को आग के कुएं में किए जाने वाला स्टंट होगा। ये गाना 60-70 के दशक को समपर्ति होगा। जब रूसी सर्कस देश में बेहद लोकप्रिय था, और ये कई दशकों को ध्यान में रखकर बनने वाली फिल्म में सलमान-दीशा के ट्रैक का एक अहम हिस्सा होगा।'

भले ही फिल्म की रिलीज में अभी काफी समय हो लेकिन ये सभी जानकारियां हमारे क्रेज को बढ़ा रही हैं। आपका क्या कहना है, क्या आपको लगता है कि एक बार फिर सलमान खान ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर हमारे एंटरटेन के लेवल को बढ़ाने वाले हैं। अपना जवाब हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर दीजिए।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें