सलमान खान को हम सब जानते हैं, वो जब किसी पर मेहरबान होते हैं तो उसके लिए कुछ भी करने के लिए हाज़िर रहते हैं और अगर किसी से नाराज़ हो जाते हैं तो उसकी ज़िंदगी से हंसी खत्म हो जाती है। एक बार ऐसा ही कुछ हुआ था करन जौहर के साथ। असल में फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ के समय में करन जौहर को शिकार होना पड़ा था सलमान खान के इसी मनमौजीपन का। आपको तो पता है कि करन जौहर की इस पहली फिल्म में सलमान खान एक गेस्ट एपीरियंस में दिखे थे। इन्ही सीन्स की शूटिंग के दौरान उन्होंने करन को रोने पर मजबूर कर दिया था। [इसे भी पढ़ें- EXCLUSIVE!!! आख़िरकार सलमान खान और इउलिया वंतुर के रिश्ते में भी आई दरार]
असल में बात कुछ यूं हुई थी कि फिल्म के गाने साजन जी घर आये को फिल्माने के दौरान करन जौहर ने सलमान खान एक सूट पहनने के लिए कहा था लेकिन सलमान खान इस ज़िद पर अड़ गये थे कि वो सूट नहीं बस शर्ट और पैंट पहनेंगे जिस पर वो टाई लगायेंगे। करन जौहर के काफी समझाने के बाद भी सलमान खान ने उनकी बात को नकार दिया। बस फिर क्या था हमारे बॉलीवुड के इमोशनल डायरेक्टर करन जौहर इसी बात पर रोने लगे और इतना रोये कि सलमान खान को उनकी बात माननी ही पड़ी। [इसे भी पढ़ें- SHOCKING !! फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को हिट कराने के लिए रणबीर कपूर ने हाथों में मेंहदी तक लगा ली है]
हाल में एख शो के दौरान सलमान खान इस बात पर करन जौहर को ताना देते हुए भी नज़र आये थे। करन ने सलमान खान, शाहरुख खान के नाम पर कहा था कि, ‘सलमान कुछ-कुछ होता है तुम नहीं समझोगे’ जिस पर सलमान खान ने पलटकर जवाब दिया कि, ‘कुछ-कुछ होता है सलमान ने ही समझा था।’ वैसे कुछ भी कहो सलमान अगर मनमौजी हैं तो काफी सॉफ्ट हार्टेड इंसान भी वरना करन जौहर के आंसू उस दिन रुकते नहीं.