बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान यारों के यार हैं तो दुश्मनों के दुश्मन भी हैं। सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ककटरीना कैफ के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर सलमान के दुश्मनों में से एक हैं। अब जब कटरीना रणबीर को छोड़ चुकी हैं तो सलमान और कटरीना की नजदीकियां फिर से बढ़ रही हैं। लेकिन कटरीना की वजह से सलमान और रणबीर के रिश्ते में जो दरार आई थी वो अब भी बरक़रार है। सलमान से पंगा लेना रणबीर को भारी पड़ रहा है। हाल ही में इसकी एक झलक ‘जग्गा जासूस’ के सेट पर देखने मिली जब सलमान खान अचानक सेट पर पहुँच गए।
रणबीर और कटरीना की जग्गा जासूस की शूटिंग बड़ी मुसीबतों से चल रही है। शूटींग के दौरान सेट पर कभी सलमान खान आएँगे ऐसा ना तो कटरीना ने सोचा होगा ना ही रणबीर ने और ना ही किसी और ने। पर ऐसा हुआ और इसका सबसे बड़ा फटका रणबीर को लगा। सलमान के आते है कटरीना उनके पास चली गई और बेचारे रणबीर अकेले ही रह गए। फिर क्या रणबीर अपनी वैन में चले गए और तब तक बाहर नहीं आए जब तक सलमान ‘जग्गा जासूस’ के सेट से चले नहीं गए।[इसे भी पढ़ें: OMG!!!! कबीर खान ने LEAK किया शाहरुख़ खान का ट्यूबलाईट LOOK, क्लिक कर आप भी देखिए शाहरुख़ का शानदार LOOK, बताइये किसका बेहतर लुक है 'सुल्तान' का या 'किंग' का ?]
हालाँकि इससे पहले भी सलमान खान को देखकर रणबीर कपूर अपना रास्ता बदल चुके हैं और पार्टी भी छोड़ चुके हैं लेकिन रनबीर ने कभी ऐसा नहीं सोचा होगा की उनके ही सेट पर उनके साथ ऐसा कुछ होगा।
वैसे बता दें कि, ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग अंतिम चरण में है। सलमान के सेट पर पहुंचने के बाद अब रणबीर यही दुआ मांग रहे होंगे की फिल्म की शूटिंग जल्द-जल्द से ख़त्म हो जाए। खैर, सलमान से दुश्मनी की है तो भुगतनी तो पड़ेगी है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates