Salman Khan ने ममता बनर्जी से की मुलाकात, वेस्ट बंगाल की सीएम ने भाईजान का शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

Salman Khan Meets Mamata Banerjee : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है। ममता बनर्जी ने सलमान खान का स्वागत किया और इसका वीडियो सामने आया है।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 13, 2023 8:16 PM IST

Salman Khan And Mamata Banerjee Video : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपने शो के लिए कोलकाता पहुंचे हैं और वह ईस्ट बंगाल क्लब में शनिवार को लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। सलमान खान ने अपने शो से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से मुलाकात की है। सीएम ममता बनर्जी ने सलमान खान का कोलकाता में स्वागत किया है। सलमान खान और ममता बनर्जी का वीडियो सामने आया है। बता दें कि सलमान खान और ममता बनर्जी की मुलाकात किस मुद्दे को लेकर हुई ये बात अभी सामने नहीं आई है।

सलमान खान और ममता बनर्जी की मुलाकात

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सलमान खान का स्वागत किया। ममता बनर्जी ने सलमान खान गले में एक शॉल पहनाई और इसके बाद दोनों ने मीडियाकर्मियों और पैपराजी का एक साथ अभिवादन किया। फिर सलमान खान और ममता बनर्जी बिल्डिंग के अंदर चले जाते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान और ममता बनर्जी की मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली है। हालांकि, दोनों किसी मुद्दे पर बात की ये बात सामने नहीं आई है।

सलमान खान का कोलकाता में शो

गौरतलब है कि सलमान खान ईस्ट बंगाल क्लब में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। सलमान खान के साथ इस दबंग टूर में सोनाक्षी सिन्हा, पूजा हेगड़े, गुरु रंधावा, जैकलीन फर्नांडिस, प्रभु देवा, आयुष शर्मा और मनीष पॉल भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है सलमान खान की इस शो के 700 रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक टिकट रखे गए हैं।

सलमान खान की फिल्में

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' में नजर आए थे। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि, सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजनेस किया। अब सलमान खान फिल्म 'टाइगर 3' में काम करते दिखाई देंगे। ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.