Kala Hiran का टीजर रिलीज होते ही ठनका Salman Khan का माथा, फिल्म पर रोक की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे एक्टर

Salman Khan Moves To Delhi High Court: फिल्म 'काला हिरण' का टीजर रिलीज होने के बाद सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: June 12, 2026 3:49 PM IST

बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि किसी और मूवी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. ये प्रोड्यूसर अमित जानी की फिल्म 'काला हिरण' (Kala Hiran) है. इस फिल्म का जब अनाउंसमेंट हुआ था और पोस्टर सामने आया था तभी से विवाद हो रहा है. दरअसल, फिल्म में सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी चीजों को दिखाया गया है. इसके बाद एक्टर ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा था लेकिन कोई असर नहीं हुआ है. मेकर्स ने 12 जून यानी आज फिल्म टीजर रिलीज किया है. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. अब सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और फिल्म की रोल लगाने की मांग की है.

सलमान खान की याचिका में कही गई ये बातें

एक्टर सलमान खान की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. इस याचिका में कहा गया है कि मेकर्स ने फिल्म 'काला हिरण' में उनके जैसे दिखने वाले कलाकार को लिया है. इसके साथ ही उस कलाकार ने उनकी पहचान से जुड़ी चीज जैसे ब्रेसलेट का इस्तेमाल किया है. मेकर्स अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए सीधे तौर पर सलमान खान के नाम और उनकी छवि का सहारा ले रहे हैं, जो उनकी पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है. ये भी दावा किया गया है कि फिल्म की रिलीज से इस मामले को चल रही कानूनी कार्रवाही पर असर पड़ सकता है और उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है. उन्होंने फिल्म 'काला हिरण' के निर्माण, प्रचार, रिलीज, स्ट्रीमिंग सभी पर रोक लगाने की मांग की है. अब देखने वाली बात होगी कि दिल्ली हाईकोर्ट सलमान खान की याचिका पर क्या फैसला लेती है.

फिल्म 'काला हिरण' के टीजर में दिखाए गए ये सीन

फिल्म 'काला हिरण' का टीजर रिलीज होने के बाद से बवाल मचा हुआ है. इस फिल्म के नाम से पता चल रहा है कि ये सलमान खान से जुड़े साल 1998 के काला हिरण शिकार मामले पर बेस्ड है. टीजर में दिखाया गया है कि एक शख्स कोर्ट के कटघरे में खड़ा है, जिस पर काला हिरण शिकार करने का आरोप लगा है. वहीं, काला हिरण के शिकार के लेकर एक गैंगस्टर इस शख्स की जान के पीछे पड़ा है. फिल्म 'काला हिरण' में मेकर्स ने विवाद से बचने के लिए किरदारों के नाम बदल दिए हैं. जिस शख्स पर काला हिरण शिकार करने का आरोप है, उसका नाम अयान खान है. वहीं, गैंगस्टर का नाम लॉयन बिश्नोई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.