बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) आने वाली 27 दिसंबर यानी शनिवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. उनके लिए ये जन्मदिन काफी खास होगा क्योंकि वह 60 साल के हो जाएंगे. सलमान खान के फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है और अपने पसंदीदा सितारे को जन्मदिन की बधाइयां देते हैं. इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. दरअसल, सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन से पहले पेंटिंग करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है और फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि एक्टर ने किसकी पेंटिंग बनाई है.
सलमान खान के वीडियो पर फैंस ने बरसाया प्यार
सलमान खान ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले यानी 26 दिसंबर को एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह पेंटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने अपने प्रोडक्ट बीइंग ह्यूमन से जुड़ी एक तस्वीर बनाई है. इसके साथ लिखा है, 'एक पेटिंग, एक सेलिब्रेशन जो रियल है. बीइंग ह्यूमन के क्लोदिंग पॉपअप स्टोर पर मेरा एक्सक्लूसिव आर्टवर्क एक्सपीरियंस करें.' सलमान खान ने वीडियो में कहा है कि उनके आर्टवर्क को देखने के लिए के लिए बीइंग ह्यूमन के पॉपअप स्टोर्स पर आएं. एक्टर के लेटेस्ट वीडियो पर फैंस ने कमेंट की लाइन लगा दी. एक फैन ने लिखा है, 'सलमान खान ब्रांड है.' एक फैन ने लिखा है, 'सुपर भाई.' एक फैन ने लिखा है, 'बॉलीवुड का एक ही किंग.' एक फैन ने लिखा है, 'माशाल्लाह भाई.' वहीं, सलमान खान के अधिकतर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
सलमान खान की अपकमिंग सच्ची घटना पर है बेस्ड
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में काम करते नजर आएंगे. इस फिल्म की कहानी में साल 2020 में हुई भारतीय और चीनी सैनिकों की गलवान घाटी की झड़प को दिखाया जाएगा. फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान शहीद कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे. अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देंगी. बताते चलें कि सलमान खान पिछली बार साल 2025 के मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' में काम करते दिखाई दिए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates