Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के 'सुल्तान' यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. पहले एक्टर अपने क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे 5 फीट लंबे सांप ने उन्हें हेडलाइन्स में ला दिया. वहीं इसी बीच अब एक्टर को हिंदुजा हॉस्पिटल (Hinduja Hospital) के बाहर देखा गया, जिसके बाद जहां फैंस को भाईजान की हेल्थ की टेंशन होने लगी, तो वहीं एक्टर का बीच सड़क पारा हाई होते हुए भी देखा गया. सलमान खान का हिंदुजा अस्पताल के बाहर से एक वीडियो सामने (Salman Khan Video) आया है, जिसमें उन्हें पैप्स की एक हरकत पर सरेआम भड़कते हुए देखा जा सकता है.
दरअसल, सलमान खान को 19 मई 2026 को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर रात करीब पौने 11 बजे भारी सिक्योरिटी के साथ स्पॉट किया गया. जिसके कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस दौरान एक्टर के चेहरे पर टेंशन साफ दिखाई दे रही है. सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कि, जैसे ही पैपराजी ने एक्टर को अस्पताल से बाहर आते हुए देखा वैसे ही वो उनकी तरफ कैमरा लेकर दौड़ पड़े और उनकी फोटोज और वीडियो बनाने लगे. पैप्स की इस हरकत को देखकर भाईजान का गुस्सा बीच सड़क ही फूट पड़ा और उन्होंने पैप्स की क्लास लगा दी, हालांकि, इसके बाद पैप्स ने सलमान से माफी मांगी जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे हैं.
वहीं जैसे ही इंटरनेट पर सलमान खान का हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए वीडियो वायरल हुआ वैसे ही फैंस को अपने चहेते एक्टर की फिकर सताने लगी और वो पूछ रहे हैं कि, सब ठीक है न? वहीं कुछ लोग सबकुछ ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं. हालांकि, सलमान खान हॉस्पिटल क्यों गए थे अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
आपको बता दें कि, सलमान खान के पिता सलीम खान 17 फरवरी 2026 को लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे. बताया गया था कि, उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. हालांकि, अब वो रिकवर कर रहे हैं और घर आ चुके हैं. लेकिन अब सलमान खान यूं अस्पताल से निकलते हुए वीडियो आने के बाद एक बार फिर से फैंस के बीच टेंशन की लहर दौड़ गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…