Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉलीवुड में दहशत का माहौल... Ranveer Singh के बाद आई Salman Khan के इस करीबी पर मुसीबत, मांगी करोड़ों की फिरौती

Salman Khan relative gets extortion threats: बॉलीवुड में इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हंगामा मचा रखा है. हाल ही में रणवीर सिंह और रोहिट शेट्टी जैसे सितारों को इस गैंग ने धमकी दी थी. इसी बीच सलमान खान के एक करीबी को भी इस गैंग ने अपना निशाना बनाया है.

By: Shivani Duksh  |  Published: February 11, 2026 8:26 AM IST

बॉलीवुड में दहशत का माहौल... Ranveer Singh के बाद आई Salman Khan के इस करीबी पर मुसीबत, मांगी करोड़ों की फिरौती

Salman Khan relative gets extortion threats from Lawrence Bishnoi gang: लगता है जैसे बॉलीवुड को किसी की नजर लग गई है. आए दिन किसी न किसी सितारे को जान से मारने की धमकी मिलती है. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर पर गोलीबारी की गई थी. जिसके बाद बॉलीवुड में हंगामा मच गया था. रोहित शेट्टी पर हमला होते ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को धमकाया गया था. ये सारी धमकियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग दे रहा है. इससे पहले ये गैंग सलमान खान की रातों की नींद को हराम कर चुका है. इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर से सलमान खान को परेशान करने की तैयारी कर ली है. खबर है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हाल ही में सलमान खान के एक करीबी को धमकाया है. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के एक करीबी रिश्तेदार को एक धमकीभरा मेल आया है. सलमान खान का ये करीबी बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर काम करता है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से डरा सलमान खान का परिवार?

धमकी मिलते ही सलमान खान के इस रिश्तेदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि सलमान खान के रिश्तेदार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है. अब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस शख्स की पहचान करने में जुड़ी हुई है. पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाले की लोकेशन क्या है. धमकी भरे इस मेल में इस शख्स ने करोड़ों रुपए की फिरौती भी मांगी है. हालांकि अब तक भी सलमान खान के परिवार की तरफ से इस मामले पर किसी तरह का अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी भी हैं निशाने पर

बीते दिन रणवीर सिंह को भी व्हाट्स एप के जरिए धमकीभर मैसेज भेजा गया था. इस धमकी में रणवीर सिंह ने भी करोड़ों रुपए की डिमांड की गई है. ये खबर सामने आते ही रणवीर सिंह के फैंस के बीच खलबली मच गई थी. वैसे भी रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इसके अलावा डॉन 3 की वजह से भी रणवीर सिंह लाइमलाइट बटोर रहे हैं. कुछ समय पहले ही फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ने रणवीर सिंह से मुआवजा मांगा था. ऐसे में रणवीर सिंह ने ये मुआवदा जेने से साफ मना कर दिया. वहीं रोहित शेट्टी के घर पर 31 जनवरी को 5 राउंड फायरिंग की गई थी.