बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ना सिर्फ इंडिया में बल्कि दूसरे देशों में भी काफी पॉपुलर हैं. उनकी फिल्मों के लिए फैंस काफी ज्यादा बेसब्र रहते हैं. सलमान खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और अपने पसंदीदा स्टार की पोस्ट शेयर होते ही रिएक्शन देना शुरू कर देते हैं. एक्टर एक दिन बाद यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं और उनके तमाम चाहने वाले फैंस काफी एक्साइटेड हैं. क्या आप जानते हैं कि सलमान खान को अपने पहले एड के लिए शर्ट उतारनी पड़ी थी. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपना पहला एड कब किया था और इसके लिए उनको ऐसा क्यों करना पड़ा था.
सलमान खान ने शूट किया था सॉफ्ट ड्रिंक का एड
15 साल के सलमान खान ने साल 1980 में एक सॉफ्ट ड्रिंक के एड के लिए पहली बार कैमरे का सामना किया था. ये पहला मौका था जब उन्होंने कैमरे के सामने शर्ट उतारी थी. इस एड को बनाने वाले फिल्ममेकर कैलाश सुरेंदनाथ ने एक इंटरव्यू के दौरान इससे जुड़ी कई बातें बताई थीं. उन्होंने बताया था, 'मैं अंडमान आईलैंड पर एक एड को शूट करने वाला था और इसमें एक मेल मॉडल की जरूरत थी लेकिन शर्त ये थी कि वह अच्छा तैराक होना चाहिए. वहीं, मेरी पत्नी आरती ने मुंबई के सी-रॉक शेरेटन होटल में सलमान खान को स्विमिंग करते हुए देखा और वह काफी ज्यादा प्रभावित हो गईं. उन्होंने सलमान खान को मेरे पास भेजा था.' कैलाश सुरेंद्रनाथ ने आगे बताया था, 'मैंने सलमान खान को देखकर हैरान रह गया कि ये तो बच्चा है. इस पर मेरी पत्नी ने कहा कि इसको बिना शर्ट में देखो. सलमान खान ने शर्ट उतारी तो मैंने देखा कि उसी बॉडी काफी अच्छी है. मैं उसकी बॉडी से इम्प्रेस हो गया.'
TRENDING NOW
सलमान खान के फिल्मी करियर की शुरुआत
सलमान खान के इस एड में जैकी श्रॉफ की पत्नी और टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ हैं. उनके इस पहले एड का वीडियो काफी पसंद किया गया था और ये अभी भी अक्सर वायरल होता रहता है. इस तरह सलमान खान ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले एड में काम किया था. उन्होंने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. हालांकि, साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से सलमान खान को काफी फेम मिला था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates