बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग पिछले कुछ समय से माल्टा में चल रही थी। इस दौरान उनके साथ फिल्म की हिरोइन कैटरीना कैफ भी मौजूद थी। आपको बात दें, सलमान और कैटरीना ने दूसरे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली हैं। अब सलमान खान माल्टा से मुंबई लौट आ गए हैं। सलमान को बीती रात मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया हैं। मुंबई एअरपोर्ट पर सलमान खान अकेले ही नजर आए। इस दौरान उनकी हिरोइन कैटरीना कैफ उनके साथ नजर नाही आई। और तो और माल्टा में इसबार सलमान खान के साथ उनकी मॉम सलमा खान और बहन अलविरा खान भी गई हुई थी। इस दौरान सलमान खान ने अपनी मॉम के साथ अच्छा खासा वक्त बिताया। जब से यह तीनों माल्टा गए हुए थे तब से सोशल मीडिया पर छाए हुए दिखी दे रहे थे। माल्टा से लगातार फोटोज और वीडियोज भारत के सोशल मीडिया पर वायरल होते दिखाई दे रहे थे। कभी सलमान अपनी मॉम सलमा खान का हाथ थामे हुए माल्टा घूमते दिखाई दिए, तो कभी कैटरीना कैफ के साथ सलमा खान की अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दी।
आपको बता दें कि ‘भारत’ फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा मुंबई में पिछले दिनों शूट हुआ था। इसके बाद भारत फिल्म की पूरी टीम दूसरा हिस्से की शूटिंग के लिए माल्टा गई हुए थी। साल 2019 में सलमान खान की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होनी है। इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर भी अहम रोल में नजर आएंगे। बता दें, ये फिल्म साल 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक अडेप्टेशन है।
साल 2019 में सलमान खान की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होनी है।
फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर भी अहम रोल में नजर आएंगे।