पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने ग्रैंड शो 'बिग बॉस 14' की शूटिंग और प्रीमियर शो में बिजी थे। 3 अक्टूबर (शनिवार) को प्रीमियर शो के साथ ही इस साल का सबसे बड़ा शो शुरू हो गया है। इसके ठीक एक दिन बाद यानी रविवार को सलमान खान वापस शूटिंग पर लौट गए।
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के सेट पर पहुंचे और वहां से फैंस के साथ एक फोटो शेयर किया। फोटो में सलमान खान ने काले रंग का जैकेट और डेनिम पैंट पहनी है। फोटो में सलमान अपनी पीठ दिखा रहे हैं। फोटो में कई बाइक्स भी दिख रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में बाइक्स के भी काफी एक्शन होंगे। आप भी देखिए सलमान खान का फोटो...
View this post on Instagram
फोटो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'साढ़े 6 महीने बाद फिर से शूट पर वापसी। अच्छा महसूस होता है। #राधे।' यह फोटो आने के बाद सलमान खान के फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। मालूम हो यह फिल्म कोरियन एक्शन, थ्रिलर फिल्म 'द आउटलॉज' का रीमेक है। फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे।
इस फिल्म की शूटिंग कर्जत के एनडी स्टूडियो और मुंबई में महबूब स्टूडियो में होगी। कोरोना को देखते हुए फिल्म के सेट पर सारी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है। सलमान का ये फोटो देखकर आप कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं...
Bigg Boss is here ... #BiggBoss14 pic.twitter.com/9j3h5fFmQ1
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 3, 2020
Subscribe Now
Enroll for our free updates