सलमान खान की फिल्म 'भारत' का टीजर वीडियो आज सामने आ गया है। इस वीडियो में 'भारत' की कहानी को एक व्यक्ति के सफर से जोड़ दिखाया गया है। सलमान खान ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'कुछ रिश्ते ज़मीन से होते है, और कुछ खून से.. मेरे पास दोनो थे !' सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग इस वक्त माल्टा में चल रही है। हालांकि फिल्म की शूटिंग को शुरू हुए ज्यादा वक्त नहीं बिता है। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई महीने में भी शुरू हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग का पहले शिड्यूल अभी मुंबई में पूरा हुआ था और इसके बाद फिल्म के अगले शूटिंग शिड्यूल के लिए फिल्म की टीम इस वक्त माल्टा में है।
सलमान खान हमेशा अपने फैंस को सरप्राइज देते रहते हैं ऐसे में आजादी के जश्न के दिन का मजा दोगुना करने के लिए 'भाईजान' ने इस टीजर वीडियो को जारी करने का फैसला किया।
Kuch Rishte Zameen se hote hai, Aur kuch Khoon se.. Mere Paas Dono Thee ! कुछ रिश्ते ज़मीन से होते है, और कुछ खून से.. मेरे पास दोनो थे !@Bharat_TheFilm @aliabbaszafar @atulreellife #KatrinaKaif #Tabu @DishPatani @WhoSunilGrover @norafatehi @nikhilnamit @reellifeprodn @tseries pic.twitter.com/myeyEpWdPx
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 15, 2018
बता दें कि इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। अली अब्बास जफर और सलमान खान मिलकर हमें पहले ही 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली है। याद दिला दें कि कैटरीना से पहले इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा करने वाली थीं लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ ही दिन पहले अचानक वो इस प्रोजेक्ट से आउट हो गई और उनकी जगह एंट्री हो गई कैटरीना कैफ की। अब इसके बाद फिल्म की शूटिंग तेजी से जारी है और ये फिल्म साल 2019 की ईद पर रिलीज होने वाली है।