Also Read
दबंग सलमान खान 50 साल की उम्र पार कर चुके है। उनके फैन्स के लिए खुशी की बात है, क्योकि सलमान खान इसी साल शादी कर सकते है।
सलमान खान कहते है कि अब उन्हें जीवन साथी की ज़रूरत महसूस होती है, इसलिए वे जल्द ही शादी कर सकते है। बस एक अच्छे मुहूर्त का इंतज़ार है। एक प्रख्यात अखबार अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार सलमान खान ने ये सारी बातें एक इंटरव्यू के दौरान कही है। फिल्म 'ट्यूबलाईट' शूटिंग खत्म करके जब सलमान खान मुंबई की तरफ बढ़ रहे थे, तब ये बातें उन्होंने कही। अक्सर देखा गया है कि शादी की बात पर सलमान खान चुप ही रहते है। कोई कितना भी पूछे, वे बिना जवाब दिए आगे बढ़ जाते है, लेकिन इस बार सलमान खान ने शादी बात पर अच्छी-खासी चर्चा की। जब सलमान खान से पूछा गया कि क्या वे युलिया से शादी करेंगे तो उन्होंने ना हाँ कहा और नाही हाँ। इसका मतलब क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। सलमान खान ने इतना ज़रूर कहा कि, सुख-दुःख बाटने के लिए अब उन्हें एक जीवन साथी की ज़रूरत है।
वैसा पहली बार नहीं जब सलमान खान ने अपने शादी की इच्छा जताई हो। कई बार इस तरह की बातें वे कर गए है। बतादे कि सलमान खान की शादी को लेकर उनके माता-पिता भी इतने चिंतित है कि अब सलमान के शादी की बातें उनके घर होती ही नहीं। सलमान खान के घर के एक बहुत ही करीबी सदस्य ने हमें बताया कि, सलमान के पिता सलीम खान ने तो अब शादी की चर्चा करना बंद ही कर दिया है, उनसे जब कोई सल्लू मियाँ के शादी की बात करता है तो वे झल्ला जाते है, सलीम खान कहते है कि, 'अब मै सलमान खान को और नहीं समझा सकता और ना ही अब मै उससे कभी शादी की बात भी करूँगा'।
चलिए सलीम अंकल.. अगर आप हमारी खबर पढ़ रहे है तो आप थोड़ा सा खुश हो जाइए क्योकि सलमान भाई अब शादी की लिए मूड बना रहे है। आप तो बस एक अच्छा मुहूर्त निकाले।