Sanjay Dutt के बाद Salman Khan ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन, अस्पताल से सामने आईं तस्वीरें

Salman Khan taken the first dose of Covid 19: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) के बाद अब भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: March 24, 2021 8:12 PM IST

Salman Khan taken the first dose of Covid 19: कोरोना वायरस का कहर पूरे भारत देश में एक बार फिर बढ़ रहा है। ऐसे में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं। बीते दिन बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एक फोटो सामने आई थी, जिसमें अभिनेता कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए दिखाई दिए थे। संजू बाबा के बाद बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। भाईजान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में कोविडशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लिया है। इतना ही नहीं सलमान खान ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि आज उन्होंने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया है।

सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज मैंने वैक्सीन का पहला डोज लिया है।' सलमान खान की कई फोटो लीलावती अस्पताल के बाहर से सामने आई हैं, जिनमें अभिनेता को अस्पताल के अंदर जाते हुए देखा जा रहा है। भाईजान की ये सभी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में सलमान खान को कैजुअल लुक में देखा जा सकता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ लीड रोल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) नजर आएंगी। ताजा रिपोर्ट्स की मानें बड़े पर सलमान खान के साथ इस बार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) लीड रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सलमान खान की इस फिल्म के लिए मेकर्स ने मुंबई के स्टूडियो में तुर्की शहर का सेट बनाने की योजना बनाई है। इसके अलावा बॉलीवुडलाइफ से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि सलमान खान की इस फिल्म के शूटिंग सेट पर सिक्यॉरिटी काफी टाइट होगी। जिसे फिल्म से जुड़ी कोई खबर बाहर लीक ना हो पाए।

इस फिल्म में के अलावा भाईजान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का भी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल ईद के खास मौके यानी 13 मई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रणदीप हुड्डा और दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी।