बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) के अनाउंसमेंट के बाद फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने बताया था कि ये फिल्म साल 2026 में 17 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म का टीजर देखकर फैंस का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया था. इसी बीच सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर आई खबर फैंस को निराश कर सकती है. दरअसल, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर क्या खबर आई है.
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट को लेकर आई ये खबर
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर आई एक नई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ये तय समय पर रिलीज नहीं होगी. 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई और इसे रीशूट करने में समय लग रहा है. 9 फरवरी से मुंबई के गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक सप्ताह का शेड्यूल शुरू होने वाला है. इस शेड्यूल के बाद भी कुछ दिनों की शूटिंग बाकी रहेगी, जिसको फरवरी के लास्ट में पूरा किया जाएगा. इसके बाद जल्द ही फिल्म की एडिटिंग पर काम शुरू किया जाएगा. वहीं, फिल्म पहले डिफेंस मिनिस्ट्री को दिखाई जाएगी. ऐसे में फिल्म के प्रोसेस में काफी समय लग सकता है. तो 17 अप्रैल को फिल्म को रिलीज कर पाना मुश्किल है. मेकर्स फिल्म को लेकर किसी जल्दबाजी में नहीं हैं. वह लोगों को लिए बेहतरीन फिल्म बनाना चाहते हैं. हालांकि, मेकर्स की तरफ से सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट को पोस्टपोन को लेकर बयान नहीं आया है.
NEW RELEASE DATE FOR THIS BIGGIE?... The much-awaited film starring a top name is likely to be pushed ahead... The makers are eyeing the #IndependenceDay weekend... Official announcement awaited! pic.twitter.com/nQvUvCEeLO
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 8, 2026
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट ने किया ये पोस्ट
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें बताया है कि एक बड़े स्टार्स की फिल्म आगे बढ़ा दी गई और ये फिल्म साल 2026 के स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड में रिलीज हो सकती है. हालांकि, उन्होंने किसी स्टार या फिल्म का नाम नहीं लिया है. उनकी इस पोस्ट के बाद लोग सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर कयासबाजी कर रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates