संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के क्लाइमैक्स से नहीं खुश थे सलमान खान, किसी भी कीमत पर हिरोइन…

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान ने कई फिल्में की हैं. भाईजान की फिल्में सुपरहिट होती हैं. सलमान की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी लेकिन एक्टर इसके क्लाइमैक्स से खुश नहीं थे.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: April 7, 2025 9:00 AM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से फेमस सलमान खान ने कई शानदार फिल्में की हैं. सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती है. आज हम आपको भाईजान की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहें हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आई थी. लेकिन इसकी एंडिंग सलमान को पसदं नहीं आई. सलमान खान ने इसके क्लाइमैक्स के लिए मेकर्स से भी बहुत बात की थी.

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बारे में बता रहें हैं. यह फिल्म साल 1999 में आई थी. इस फिल्म की कहानी और किरदार दोनों ही जबरदस्त थे. इसके शानदार गानों ने लोगों का दिल जीत लिया था. संजय लीला भंसाली की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार कमाई की थी. इस फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आई लेकिन सलमान को इसका क्लाइमैक्स पसंद नहीं आया. सलमान खान इस फिल्म के एंडिंग से खुश नहीं थे.

साल 1999 में आई इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने बहुत शानदार एक्टिंग की थी. तीनों के बीच प्रेम कहानी का एंगल लोगों को बहुत पसंद आई. इस फिल्म में सलमान ने समीर, ऐश्वर्या ने नंदिनी और अजय देवगन ने वनराज का किरदार निभाया है. फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन नंदिनी के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं होता है. नंदिनी की शादी वनराज से हो जाती है. शादी के बाद जब वनराज को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चलता है तो वो नंदिनी को समीर से मिलवाने के लिए इटली जाता है.

फिल्म का क्लाइमैक्स बेहद शानदार होता है. वनराज अपनी पत्नी नंदिनी को समीर से मिलवाता है लेकिन नंदिनी समीर को छोड़ अपने पति वनराज के पास आ जाती है. वनराज उससे बहुत प्यार करता है. फिल्म की एंडिंग में अपने पति और प्रेमी में से पति को चुनती हैं. फिल्म का यह क्लाइमैक्स लोगों को तो बहुत पसंद आता है लेकिन सलमान को पसंद नहीं आता है. सलमान चाहते थे कि नंदिनी अपने पति को छोड़ समीर के पास आ जाए. यह फिल्म बॉलीवुड के आइकॉनिक फिल्मों में एक है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.