बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं। 'भाईजान' इस वक्त अपनी फिल्म की सक्सेस का मजा लेने में जहां बिजी हैं तो वहीं, उन्हें दूसरी ओर एक चिंता भी सता रही है। सलमान खान इन दिनों बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता में हैं। ऋषि कपूर और सलमान खान के बीच रिश्ते सामान्य नहीं है।
बीते साल, सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में दोनों स्टार्स के बीच मनमुटाव हो गया था। इस दौरान पार्टी में किसी बात पर ऋषि कपूर सलमान खान से गुस्से में आ गए थे। उन्होंने पार्टी में ही सलमान खान की भाभी और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान ने सलमान की शिकायत तक की थी। ऋषि कपूर ने कथित रुप से सीमा खान से शिकायत करते हुए कहा था कि सलमान उन्हें कभी सम्मान से ग्रीट नहीं करते। इस पर सलमान खान को गुस्सा आ गया था और उन्होंने बात में एक इंटरव्यू में बिना ऋषि कपूर का नाम लेते हुए उनपर अपनी भड़ास भी निकाली थी। एक्सक्लूसिव! ‘द कपिल शर्मा शो’ के बाद ‘भाईजान’ सलमान खान इस डांस रियलिटी शो को करेंगे प्रोड्यूस, हुआ बड़ा खुलासा
View this post on Instagram
सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो उन लोगों को कतई सम्मान नहीं दे सकते जो उनके परिवार वालों को सम्मान न देता हो। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों से उन्हें सम्मान नहीं मिलता। इसके बाद सलमान खान ने ये तक कह दिया था कि इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें उनके घर आने की इजाजत कभी नहीं मिलेगी। ‘भारत’ की सफलता के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा एक और बड़ा धमाका, सलमान खान को लेकर रोहित शेट्टी बनाएंगे मसाला फिल्म
View this post on Instagram
इन दोनों के बीच विवाद की स्थिति के बीच ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर भी सलमान खान से मिलने उनकी फिल्म 'रेस 3' के ट्रेलर लॉन्च पर भी पहुंच गई थी। खैर, लेकिन अब लगता है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक होने लगा है। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए ऋषि कपूर की सेहत के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। यहां तक कि वो उनके देश लौटते ही उनसे मिलने की योजना भी बना रहे हैं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...