Also Read
सलमान खान के परिवार में उनेक दो छोटे भाई और उनकी दो छोटी बहने ऐसा परिवार हैं। अलवीरा तीनों खान भाइयों में सबसे छोटी और सबकी चहेती बहन हैं। अलविरा ने एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी की हैं। उनके दो बच्चे अयान और एलिजा हैं। अलविरा वैसे तो एक फैशन डिज़ाइनर हैं लेकिन उन्होंने सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड को प्रोड्यूस भी किया हैं। सलमान खान अपन भाइयों से ज्यादा अपनी बहनों पर अपनी जान छिडकते हैं लेकिन अलविरा के लिए वो जितना भी करें वो कम हैं क्योंकि हर मुसीबत के वक़्त में अलविरा ने जो किया हैं वो और कोई नहीं कर सकता हैं। अलविरा, सलमान खान का साथ कभी नहीं छोडती हैं। वैसे, ओ एक भाई का फ़र्ज़ होता है अपनी बहन की रक्षा करना लेकिन सलमान खान के लिए उनकी बहन अलविरा किसी भाई से कम नहीं हैं। सलमान खान पर जब भी कोई मुसीबत मंडराती हैं अलविरा उनके सामने एक ढाल की तरह खड़ी हो जाती हैं। सलमान खान के आर्म्स एक्ट केस में भी वो उनके साथ हमेशा खड़ी रही हैं। जोधपुर मामले की हर पेशी से पहले अलवीरा ही वकील ने हस्तीमल सारस्वत से केस के बारे में बात करती नज़र आई हैं।
वो सलमान खान के लिए अपने सारे कामो को छोड़कर उनका साथ देने के लिए सबसे पहले परिवार से खड़ी रहती हैं। इतन ही नहीं ज़रूरत पड़ने पर वो वकीलों को मुंबई से जोधपुर लेकर आती हैं। इतना ही नहीं सलमान खान को जब जेल की सजा हुई तो पूरा उनका परिवार जोधपुर आया था लेकिन सभी दो दिन के बाद ही मुंबई के लिए रवाना हो गए। लेकिन अलविरा ही थी जो सलमान खान छह दिन तक जोधपुर में इंतज़ार करती रही। छह दिन बाद सलमान के जेल से निकलने के बाद उनके साथ मुंबई वापस आई थीं। [इसे भी पढ़ें: आर्म्स एक्ट केस में सलमान खान को बड़ी राहत, जोधपुर की अदालत ने बरी किया]
इतना ही नहीं आक भी जब आर्म्स एक्ट के केस की सुनवाई के लिए जब सलमान खान जोधपुर गए तो वो अलविरा भी अपने सारे कामो को छोड़कर अपने भाई के साथ चल खड़ी हुई। वैसे बता दें की दोआर्म्स एक्ट में फंसे सलमान खान को 18 साल बाद बड़ी राहत मिल गई। आज जोधपुर कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है।
वैसे, सलमान खान के लिए अलविरा काफी लकी भी हैं। अगर 18 साल तक उनको अपनी इस बहन का साथ नहीं मिलता तो वो अब तक कबके टूट गए होते लेकिन अलविरा के साथ ने उन्हें काफी मजबूत बनाकर रखा।