सलमान खान के सबसे बड़े दुश्मन हैं बॉलीवुड के यह 5 सितारे

आज हर कोई सलमान खान के साथ काम करना चाहता है लेकिन यह पांच लोग सलमान का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते हैं।

WrittenBy
By: अल्ताफ़ शेख | Published: September 19, 2016 6:45 PM IST

सुल्तान फिल्म के बाद अब सलमान खान बॉलीवुड के सुल्तान हो गए हैं। दबंग सलमान खान के साथ आज हर फिल्ममेकर, डायरेक्टर काम करना चाहता है। इंडस्ट्री के कई एक्टर और एक्ट्रेसेस भी सलमान खान के साथ काम करने के लिए बेक़रार हैं।

दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, एमी जैक्सन, वरुण धवन जैसे कई कलाकार सलमान खान के साथ काम करना चाहते हैं। पर दूसरी ओर कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। आप शायद यह सोच रहे होंगे की आखिर वो कौन कलाकार हैं जो सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। हम आपको उन पांच कलाकारों के बारे में बताते हैं जो शायद ही अब कभी सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय कहानी है सलमान खान और ऐश्वर्या राय की। लेकिन उतना ही दर्दनाक है सलमान-ऐश्वर्या का ब्रेकअप। कभी एक दसूरे को प्यार करनेवाले सलमान और ऐश्वर्या अब एक दुसरे को देखना तो दूर बात करना भी पसंद नहीं करते हैं। करीब 13 साल पहले सलमान और ऐश्वर्या अलग हो गए और दोनों ने फैसला किया की अब वो कभी साथ काम नहीं करेंगे। संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी भी ऐश्वर्या ने महज़ इसलिए छोड़ दी थी की उसमे सलमान खान एक्टर थे।[इसे भी पढ़ें: JALWAA!!! बॉलीवुड की यह 5 हसीनाएं 'सुल्तान' सलमान खान के साथ काम करने के लिए बेक़रार हैं, 'सुल्तान' का जलवा है कमाल.. ]

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या की बढती नजदीकियों के कारण सलमान और विवेक के रिश्ते में कडवाहट आई। विवेक खुलेआम सलमान खान पर इलज़ाम लगाया था की सलमान उन्हें धमकी दे रहे हैं। उसके बाद से लेकर आज तक सलमान ने विवेक का कभी ज़िक्र नहीं किया। हालाँकि विवेक कई बार सलमान से माफ़ी मांग चुके हैं। लेकिन आप सब सलमान को जानते ही हैं।[इसे भी पढ़ें:OOPS!!! अजय देवगन की शिवाय एक्ट्रेस सायशा का हॉट डांस वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा है धूम.. देखिए वीडियो]

रणबीर कपूर

ऐश्वर्या राय के बाद सलमान खान और कटरीना कैफ़ की नजदीकियां बढीं। लेकिन बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने कटरीना को सलमान से दूर ले गए। करीब छे सालों तक रणबीर और कटरीना का रिश्ता रहा और टूट गया। फिलहाल रणबीर के साथ कटरीना नहीं है लकिन कटरीना के वजह से सलमान से मोल ली दुश्मनी अब भी बाकी है। सलमान खान और रणबीर कपूर दो बार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आ चुके हैं। एक बार फिल्म ‘सावरियां’ में और दूसरी बार फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी।’ लेकिन इसके आगे दोनों शायद ही कभी साथ नज़र आ सकते हैं।[इसे भी पढ़ें:OMG!!! सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप की दास्तां जानकर आपकी रूह कांप जाएगी]

ऋतिक रोशन

फिल्म गुजारिश को लेकर बॉलीवुड के दबंग खान और माचोमैन में उच-नीच हो गई थी। दरअसल इसी फिल्म को लेकर सलमान और संजय लीला भंसाली के रिश्तों में भी दरार आ गई थी। संजय ने गुज़ारिश फिल्म में सलमान की जगह ऋतिक को लिया था। ‘गुज़ारिश’ रिलीज़ हुई तो सलमान ने कहा की ‘कोई कुत्ता भी उस फिल्म को देखने नहीं गया’। उस दिन से आज तक दोनों आमने सामने हो तो भी एक दुसरे को इग्नोर करते हैं।

अर्जुन कपूर

सलमान खान और अर्जुन कपूर भी शायद कभी स्क्रीन शेयर नहीं करेंगे। यूँ तो सलमान ने ही अर्जुन को फिल्म्नो में एंट्री दिलवाई थी लेकिन अर्जुन का नाम पहले सलमान की बहन अर्पिता खान से जुड़ा फिर ऐसी भी खबरें सामने आई थीं की सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन का अफेयर चल रहा है। इन ख़बरों में सच्चाई कितनी है पता नहीं लेकिन इन ख़बरों की वजह से सलमान ने अर्जुन से नाता तोड़ लिया।