हमारे देश में उरी आतंकी हमला दिन पे दिन विक्राल रुप लेता जा रहा है। हर दिन भारत और पाकिस्तान के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। सिर्फ देश ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस हमले के बाद लोगों में दूरियां बढ़ती जा रही हैं। इंडस्ट्री इस समय दो खेमों में बंटी नज़र आ रही है। जहां देश की पॉलीटिकल पार्टीज़ ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे के अंदर देश को छोड़ने का हुक्म दिया था वहीं इंडियन मोशन पिक्चर्स असोसियेशन ने पाकिस्तानी कलाकारों को इंडस्ट्री में काम करने पर रोक लगा दी थी। [इसे भी पढ़ें- OMG !! लंदन में इस इंसान के संग एक ही घर में रुकी हैं सोनम कपूर !!]
जब भारत इतना कुछ हो चुका है तो पाकिस्तान इस मामले में कैसे पीछे रहता? पाकिस्तान इलेक्ट्रिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने अपने यहां भी भारतीय शोज़ को बंद करने का फैसला ले लिया है। पेमरा ने बिना किसी पहले दी जानकारी के यह फैसला लिया है। इस बैन से पहले एक दिन में पाकिस्तान 6 प्रतिशत भारतीय कॉन्टेंट पब्लिश करता था लेकिन जैसा कि पेमरा ने आदेश जारी किए हैं, उसके मुताबिक पाकिस्तानी चैनलों को तुरंत ही भारतीय शोज़ को बंद करना है। यह फैसला पेमरा ने पाकिस्तानी कलाकारों पर की जा रहीं टिप्पणियों के बाद लिया है। [इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने अक्षय कुमार पर लगाया संगीन आरोप !]
अगर इस फैसले को देखा जाए तो लगता है कि सलमान खान का आने वाला शो बिग बॉस 10 पाकिस्तान के लोग नहीं देख पायेंगे क्योंकि इस शो का प्रसारण ही वहां नहीं होगा। इसी तरह कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर भी पाकिस्तान में बैन लग जायेगा। वैसे आपको बता दें कि कई पाकिस्तानी कलाकार इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि वो कपिल के शो को देखना बहुत पसंद करते हैं और सलमान खान की लोकप्रियता के बारे में कुछ कहना ही बेइमानी होगी। [इसे भी पढ़ें- अनुष्का ने विराट की 'पज़ेसिवनेस' पर ऐसा कुछ कहा के सब हो गए 'कंफ्यूज़']
वैसे ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं हुआ है कि उन्होंने भारतीय कंटेंट पर रोक लगाई हो। भारत में ज़ी ज़िंदगी नाम के चैनल पर भी पाकिस्तानी सीरियल्स का प्रसारण बंद किया जा रहा है, जिसकी जगह चैनल कुछ नए शो लेकर आ रहा है। देखना होगा कि यह लड़ाई अब कितना आगे जाती है।