सलमान खान की नई फिल्म 'रेस 3' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जबसे फिल्म की शूटिंग शुरु हुई है तबसे फिल्म के सेट से कोई ना कोई तस्वीर सामने आ रही है। बता दें कि इन दिनों सलमान अबू धाबी में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'रेस 3' की पूरी टीम अगले 5 अप्रैल को मुंबई वापस लौटेगी।
अबू धाबी से लौटते ही सलमान अपनी अगली फिल्म 'दंबग 3' में व्यस्त हो जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज खान की इस फिल्म के लिए जल्द ही प्रभुदेवा सलमान खान को नैरेशन देंगे। फिल्म से जुड़े हुए एक सूत्र ने बताया है कि, 'फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर जैसे ही सलमान हामी भर देंगे तो हम तुरंत शूटिंग शुरु कर देंगे। हो सकता है कि वह एक महीने के अंदर ही फिल्म की शूटिंग शुरु कर दें।'
अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक है कि यह फिल्म कब तक रिलीज होगी? सूत्र ने इशारा किया है कि यह फिल्म इसी साल 7 दिसम्बर को रिलीज हो सकती है। दरअसल सूत्र ने कहा है कि, 'यह फिल्म शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' से दो हफ्ते पहले रिलीज हो सकती है क्योंकि शाहरुख खान और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त है और दोनों ही नहीं चाहते है कि किसी भी फिल्म को नुकसान पहुंचे।'
वहीं अरबाज ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कहा कि, 'जब मैं श्योर हो जाऊंगा कि कबसे चीजें शुरु होगी, मैं तभी कुछ कहूंगा। अभी मैं फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। अप्रैल के आखिर तक मेरे पास हर सवाल का जवाब होगा।'
टीवी पर भी दम दिखाएंगे सलमान
बता दें कि इस समय सलमान के पास तीन फिल्में है। 'रेस 3', 'दबंग 3' के अलावा वह अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में भी लीड रोल निभाएंगे। इसी के साथ सलमान बहुत जल्द 'दस का दम' के नए सीजन में भी नजर आने वाले है। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में हमें बताए कि आप सलमान को दबंग 3 में देखने के लिए कितने उत्सुक है?
Subscribe Now
Enroll for our free updates