Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

साल 2018 की ईद भी हुई सलमान ‘भाईजान’ के नाम, होगा सबसे बड़ा धमाका टूटेंगे कई रिकॉर्ड

इस साल सलमान खान की ‘ट्यूबलाईट’ रिलीज़ हो रही है। लेकिन अभी से अगले साल की ईद भी भाईजान के नाम हो चुकी है।

By: अल्ताफ़ शेख  |  Published: January 18, 2017 5:13 PM IST

साल 2018 की ईद भी हुई सलमान ‘भाईजान’ के नाम, होगा सबसे बड़ा धमाका टूटेंगे कई रिकॉर्ड

बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान की ‘सुल्तान’ की कामयाबी के बाद अब भाईजान के फैन सलमान की अगली बेहतरीन फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। इस साल ईद के मौके पर सलमान खान की एक और हटके फिल्म ‘ट्यूबलाईट’ फ़िल्म रिलीज़ हो रही है। ट्यूबलाईट में सलमान खान एक वयस्क की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म इंडो-चायना वॉर पर आधारित होगी। कुल मिलाकर बात यही है कि, सलमान खान इस साल ईद पर एक और बड़ा धमाका कर रहे हैं। इसी बीच यह खबर भी आ गई है कि, अगले साल की ईद भी सलमान खान के नाम हो गई है।
साल 2018 की ईद के मौके पर सलमान खान की ‘दबंग 3’ रिलीज़ हो रही है।

इसका मतलब अब ईद मतलब भाईजान हो गया है। सलमान खान की ‘दबंग’ सिरीज़ की अब तक 2 फ़िल्में आ चुकी हैं। दोनों ज़बरदस्त हिट रही हैं। ‘दबंग 3’ कब ही दर्शक बेक़रारी से इंतज़ार कर रहे हैं। यानी अगले ईद पर भी सलमान का धमाका होना तय है।‘दबंग’ की लोकप्रियता को देखते हुए लगता है कि, चुलबुल पांडे अगली ईद पर बॉलीवुड के कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।[इसे भी पढ़ें: OMG!!!! कबीर खान ने LEAK किया शाहरुख़ खान का ट्यूबलाईट LOOK, क्लिक कर आप भी देखिए शाहरुख़ का शानदार LOOK, बताइये किसका बेहतर लुक है 'सुल्तान' का या 'किंग' का ?]

‘दबंग’ और उसकी सिक्वल में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नज़र आईं थीं हालांकि ‘दबंग 3’ में कौन काम करेगी यह अब तक तय नहीं हो पाया है।[इसे भी पढ़ें:कटरीना-रणबीर कर रहे थे 'जग्गा जासूस' की शूटिंग और सेट पर पहुंच गए सलमान, फिर अपने ही सेट पर रणबीर हुए बेहाल]

इस साल सलमान खान की ट्यूबलाईट के अलावा एक और फिल्म टाइगर ज़िंदा है रिलीज़ हो सकती है। ट्यूबलाईट को कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं। टाइगर ज़िंदा है को अली अब्बास ज़फर निर्देशित कर रहे हैं तो ‘दबंग 3’ को अरबाज़ खान निर्देशित कर रहे हैं। सलमान खान एक के बाद एक फ़िल्में करेंगे तो वो आनेवाले दिनों में बेहद व्यस्त रहेंगे।