सलमान खान के शो 'दस का दम' में आएगा बड़ा बदलाव, ये है मेकर्स का प्लान

बीते हफ्ते भी शो ने टीआरपी लिस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। इसी से परेशान सीरियल निर्माताओं ने शो में बड़ा फेरबदल का फैसला किया है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 15, 2018 6:05 PM IST

सलमान खान के शो 'दस का दम' के लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसकी वजह है शो की गिरती टीआरपी। बीते हफ्ते भी शो ने टीआरपी लिस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। इसी से परेशान सीरियल निर्माताओं ने शो में बड़ा फेरबदल का फैसला किया है।

सलमान खान के स्टारडम को देखते हुए शुरू से इस सीरियल के हिट होने के कयास लगाए जा रहे थे। ये शो टीवी पर बड़े जोर-शोर के साथ शुरू भी किया गया था लेकिन शो शुरू होने के दो हफ्ते बाद ही ये टीआरपी चार्ट्स पर धड़ाम से गिरता हुआ दिखाई दिया। सलमान खान के इस शो की छोटे पर्दे पर पूरे 9 साल बाद वापसी हुई थी। पुराने सीजन भी इस शो के काफी हिट हुए थे इसी को देखते हुए पूरी उम्मीद थी इस बार भी शो दर्शकों को पसंद आएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

अब मेकर्स वापस इस शो में बूस्ट लाने के लिए खास प्लानिंग पर काम कर रहे है। इससे पहले हमने आपको जानकारी दी थी कि इस शो को एक्सटेंड नहीं किया जाने वाला है। पहले मेकर्स का शो के प्रदर्शन के आधार पर एक्सटेंड किए जाने का प्लान था लेकिन अब मेकर्स ने ये फैसला टाल दिया है और फिलहाल इसे एक्सटेंड नहीं करने का फैसला किया है।

याद दिला दें कि इस शो में एक बदलाव पहले ही किया जा चुका है। ये शो शुरुआत में डेढ घंटे टेलीकास्ट किया जाता था लेकिन फिर इसे 1 घंटे तक के लिए ही सीमित कर दिया गया। अब निर्माता इस शो में कुछ और बदलाव करना चाहते हैं।

न्यूज पोर्ट्ल डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता अब इस सीरियल को पूरे हफ्ते जारी न कर सिर्फ वीकेंड्स में ही दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा मेकर्स अब इस शो को सेलिब्रेटी ड्रिवन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मतलब ये कि वीकेंड्स में शो में सेलिब्रेटी शो का हिस्सा होंगे और वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में आएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक शो के फाइनल एपिसोड में जहां शाहरुख खान का आना तय हुआ है तो वहीं अब इस शो में काजोल और रेखा से भी आने की गुजारिश की गई है। काजोल अभी ब्रिटेन में है और वो मुंबई में आने के बाद शो में नजर आ सकती हैं।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें