Also Read
जब तक घर में बैठे कुवांरे बेटे के सर पर सहरा न चढ़ जाए तब तक उसके बाप को एक पल का चैन नहीं पड़ता लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान के पिता सलीम खान को अब उनकी शादी की कोई चिंता ही नहीं सता रही है। जी हां, हमारे सूत्रों के मुताबिक सलीम खान साहब अब सलमान खान की शादी के बारे में कतई नहीं सोचते हैं। उनका कहना है कि, “सलमान खान की शादी के बारे में मुझे खुद नहीं पता। वो कब अपने सर पर सहरा लगाकर घोड़ी पर चढ़ेंगा इसका अंदाजा सिर्फ सलमान खान को है या खुदा को हैं।” सलीम साहब का सलमान खान की शादी को लेकर ऐसा रवैया काफी चौंकाने वाला है, जहां एक तरफ सलमान खान की शादी देश का सबसे बड़ा मुद्दा बनती जा रही है, वहीं सलीम खान ने ये काम अपने हाथ से निकाल दिया हैं और अब खुद सलमान के हाथों में छोड़ दिया हैं।
वैसे ऐसा नहीं है कि सलीम खान को सलमान की शादी की कोई चिंता नहीं है वो भी चाहते हैं की उनक बाकी बच्चो की तरह सलमान भी अपनी दुल्हनिया लेकर आये। उन्होंने कई मौकों पर सलमान खान के दूल्हा बनने की इच्छा ज़ाहिर की है लेकिन लगता है कि सलमान की किस्मत को कुछ और ही मंजूर है। सलमान खान की ज़िंदगी में अब तक कई महिलाओं ने एंट्री ली लेकिन कोई भी शादी के मंडप तक का सफर तय नहीं कर सकी। संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय बच्चन और कटरीना कैफ इन सभी के साथ सलमान खान के अफेयर्स काफी फेमस हुए लेकिन बीच रास्ते में ही ये हीरोइनें सलमान खान का साथ छोड़ कर चलीं गयीं। हालांकि एक बार फिर से सलमान खान की शादी की उम्मीद जगी भी थी उनके शादी के कार्ड्स छपे भी थे। [इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड के इन प्रैंकबाज़ों ने किसी को नहीं छोड़ा, इनसे दूर रहने में ही भलाई समझते हैं कलाकार]
बताया जा रहा है कि यूलिया वंतूर के साथ सलमान खान अब घर बसाने का फैसला कर चुके हैं। सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग पर यूलिया का होना और वहां से दोनों का दलाई लामा के पास साथ जाना इस बात का संकेत था कि दोनों शादी के परिणय सूत्र में जल्द ही बंधने वाले हैं। वैसे यूलिया को सलमान खान के घर वाले भी पसंद करते हैं लेकिन कुछ समय पहले से मामला बीच में ही लटकता नज़र आ रहा है। [इसे भी पढ़ें- जिया खान की मौत सुसाइड नहीं मर्डर है ?]
यहां तक कि जब ये खबरें जोर पर थी तब सलमान खान ने एक बार कहा भी था कि वो अपने मां-बाप के सालगिराह वाले दिन यानी की 18 नवम्बर को अपना घर बसाना चाहते हैं लेकिन बाद में वो बात भी सलमान खान के द्वारा मज़ाक बन कर रह गयी। अब सलमान चाहें अपनी शादी को लेकर उतना सीरियस हो लेकिन हम उन्हें बताना चाहेंगे कि उनके ऐसे कई फैंस हैं जो उनको दूल्हे के रुप में देखना चाहते हैं लेकिन जब सलमान खान के पिता को ही उनकी शादी की चिंता नहीं है तो किसी भी प्रकार की उम्मीदें करना बेईमानी सा लगता है। ऐसे में तो सलमान खान के फैंस के दिल टूटने की कगार पर ही दिख रहे हैं। कहीं ये सलीम खान की तरफ से सलमान खान के फैंस को एक इशारा तो नहीं कि वो सलमान की शादी की उम्मीद छोड़ दें। चलिए ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा, तब तक हम अगर कुछ कर सकते हैं तो वो है इंतज़ार।