Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

90 साल पुराने बंगले में Malika Arora और उनके बेटे Arhaan khan ने खोला अपना रेस्तरां, Photos देखकर उड़ेंगे होश

मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान खान ने हाल ही में बांद्रा में एक रेस्टोरेंट ओपन किया है जिसका नाम उन्होंने 'स्कारलेट हाउस' रखा है.

By: Jyoti Rajput  |  Published: November 28, 2024 10:36 PM IST

90 साल पुराने बंगले में Malika Arora और उनके बेटे Arhaan khan ने खोला अपना रेस्तरां, Photos देखकर उड़ेंगे होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान खान ने हाल ही में साथ मिलकर एक नया बिजनेस शुरू किया है. मलाइका अरोड़ा और अरहान खान ने बांद्रा के पाली विलेज में एक रेस्टोरेंट ओपन किया है. मलाइका अरोड़ा और अरहान खान के रेस्टोरेंट की फोटोज को 'आर्किटेक्चुअल डाइजेस्ट इंडिया' मैगजीन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. मलाइका अरोड़ा ने अपने रेस्टोरेंट को काफी लक्जरियस लुक दिया है. मलाइका अरोड़ा ने अपने इस रेस्टोरेंट का नाम 'स्कारलेट हाउस' रखा है.

मलाइका अरोड़ा ने स्कारलेट हाउस को दिया विंटेज लुक

मलाइका अरोड़ा और अरहान खान के रेस्टोरेंट स्कारलेट की फोटोज पूरे इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मलाइका अरोड़ा ने अपने इस रेस्टोरेंट को विंटेज लुक दिया है उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में फ्लोरल वॉलपेपर के साथ वुडन का फर्नीचर सजाया है. इन फोटोज के अनुसार मलाइका अरोड़ा ने विंटेज डिनरवियर, और कई तरह के प्लांट्स को रेस्टोरेंट में रखा है. मलाइका अरोड़ा ने रेस्टोरेंट स्कारलेट में बेहद खूबसूरत झूमर को भी लगाया है वहीं रेस्टोरेंट के एंट्री गेट पर मलाइका ने खूबसूरत क्रॉकरी का इस्तेमाल किया है.

90 साल पुराने बंगले में मलाइका अरोड़ा ने खोला रेस्टोरेंट

मलाइका अरोड़ा और अरहान खान का रेस्टोरेंट स्कारलेट बांद्रा के एक 90 साल पुराने पुर्तगीज बंगले में खोला गया है. इस रेस्टोरेंट का लुक बाहर से किसी पुराने जमाने का के कैफे की तरह दिख रहा है मगर यह रेस्टोरेंट अंदर से उतना ही विंटेज वाइब दे रहा है. मलाइका अरोड़ा ने इसे बहुत ही खूबसूरत तरीके से डेकोरेट किया है.

मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान खान को बीती रात इस रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था. मां -बेटे की यह जोड़ी रेस्टोरेंट में अपने करीबी दोस्तों के साथ डिनर डेट पर आई थी. इस डिनर डेट पर मलाइका और अरहान ने मैचिंग आउटफिट्स को पहना हुआ था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.


About the Author

Jyoti Rajput