Also Read
सलमान खान का परिवार हर त्यौहार को बड़ी शिद्दत से सेलिब्रेट करते हैं। गणेश उत्सव से लेकर ईद, दिवाली और क्रिसमस के जश्न में पूरा परिवार शरीक होता है। इस बार उनकी छोटी बहन अर्पिता खान इस बार क्रिसमस की पार्टी होस्ट करती नज़र आने वाली है। जी हाँ ! वो इस बार की क्रिसमस पार्टी को होस्ट करेंगी। उनके खानदान में काफी बच्चा पार्टी है, जिसके चलते वो क्रिसमस अपने परिवार के बच्चों के साथ सेलिब्रेट करना चाहती है। उनके बेटे आहिल भी काफी छोटे है और वो क्रिसमस को लेकर काफी उत्सुक है। [इसे भी पढ़ें: बहन अर्पिता के घर पर सलमान खान ने मनाया गणपति महोत्सव का जश्न, शामिल हुईं प्रिंयका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा और गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर]
वैसे, सलमान खान इस पार्टी का हिस्सा होंगे या नहीं इस बात की पक्की खबर हम नहीं दे पाएंगे क्योंकि वो अपने कम में पूरी तरह से मशरूफ है। इतना ही नहीं वो अपने बर्थडे के मौके पर अपनी फिल्म रेस 3 की शूटिंग में अबू धाबी के लिए रवाना होने वाले है। बता दें, इस साल सलमान खान के घर सिर्फ ईद के फंक्शन को छोड़ सारे सेलिब्रेशन अर्पिता खान के घर पर रखें गए थे। क्रिसमस का त्यौहार आम आदमी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने माने स्टार्स भी खुलकर एन्जॉय करते है। इस बार कपूर खान इस जश्न को हर्षो उल्लास के साथ नहीं मन रहा है क्योंकि कुछ ही दिन पहले शशि कपूर साहब का निधन हुआ है।
बात करें सलमान खान की तो साल केअंत में दबंग खान अपनी 'टाइगर जिंदा है' लेकर बॉक्स ऑफिस पर नज़र आये है। फिल्म में उनके एक्शन सीन्स के साथ उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा गया है। क्रिसमस वाकई में सलमान खान के लिया काफी स्पेशल होने वाला है। फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन को देखकर अब पूरा परिवार एक ग्रैंड सेलिब्रेशन तैयारी कर सकता है।